{"_id":"61f0585b39f7001d6f79166b","slug":"jobs-increased-by-four-percent-in-the-travel-tourism-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट: यात्रा-पर्यटन क्षेत्र में चार फीसदी बढ़ी नौकरियां, लगातार बन रहे नए मौके","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
रिपोर्ट: यात्रा-पर्यटन क्षेत्र में चार फीसदी बढ़ी नौकरियां, लगातार बन रहे नए मौके
Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:36 AM IST
सार
रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के बाद यात्रा करने की इच्छा और स्थानीय पर्यटन में वृद्धि के कारण नौकरियों में तेजी देखी गई है।
विज्ञापन
केरल का एक दृश्य
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित यात्रा और पर्यटन उद्योग में अब सुधार देखने को मिल रहा है। खास बात है कि इन दोनों क्षेत्रों में नई नौकरियों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मॉन्स्टर रोजगार सूचकांक की रिपोर्ट में कहा गया है कि यात्रा और पर्यटन उद्योग ने कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद नई नौकरियों में लगातार वृद्धि देखी है।
विज्ञापन
यही कारण है कि दिसंबर, 2021 में भी इन दोनों क्षेत्रों में नौकरियां सालाना आधार पर चार फीसदी बढ़ी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के बाद यात्रा करने की इच्छा और स्थानीय पर्यटन में वृद्धि के कारण नौकरियों में तेजी देखी गई है। हालांकि, तीसरी लहर के कारण भारतीय पर्यटन उद्योग में मासिक आधार पर नौकरियों में एक फीसदी की गिरावट रही।
विज्ञापन
2029 तक 5.3 करोड़ नौकरियां
मॉन्स्टर डॉट कॉम के सीईओ शेखर गरिसा ने कहा कि भारतीय यात्रा और पर्यटन उद्योग में 2020 के मुकाबले 2021 में तेजी से सुधार देखने को मिला है। हालांकि, ओमिक्रॉन की वजह से तेजी पर कुछ असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि महामारी खत्म होने के बाद इन दोनों क्षेत्रों में गतिविधियां बढ़ने से नौकरियों के मौके भी बढ़ेंगे। यात्रा और पर्यटन उद्योग 2029 तक 5.3 करोड़ नौकरियां दे सकते हैं।
विज्ञापन