फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jobs: For the first time in a seven-year job, the worker reached the office 20 minutes late, the job was lost

Jobs: सात साल की नौकरी में पहली बार 20 मिनट देरी से ऑफिस पहुंचा कर्मी, चली गई जॉब

Fri, 05 Aug 2022 12:46 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 05 Aug 2022 12:46 PM IST
सार

Jobs: एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि वह 20 मिनट की देरी से ऑफिस पहुंचा था। उससे भी ताज्जुब की बात यह है कि वह पिछले सात साल की नौकरी के दौरान पहली बार देर से दफ्तर पहुंचा था।

विज्ञापन
Jobs: For the first time in a seven-year job, the worker reached the office 20 minutes late, the job was lost
job lost for going late to office - फोटो : Istock

विस्तार

पिछले कुछ समय से दुनिया भर के बाजारों में मंदी की आहट के बीच नौकरियों में छंटनी की में खबरें आती रही हैं। गूगल के सीईओ सुदंर पिचाई तो यहां तक कह चुके हैं कि उनकी कंपनी में काम से ज्यादा कर्मचारी हैं। 

विज्ञापन

अलग-अलग कंपनियों में नौकरियों पर मंडरा रहे इस खतरे के बीच एक चौंकाने वाली खबर भी सामने आई है। छंटनी के इस दौर में एक कर्मचारी को सिर्फ इसलिए नौकरी से निकाल दिया गया क्योंकि वह 20 मिनट की देरी से ऑफिस पहुंचा था। उससे भी ताज्जुब की बात यह है कि वह पिछले सात साल की नौकरी के दौरान पहली बार देर से दफ्तर पहुंचा था।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हुआ मामले का खुलासा 

इस चौंकाने वाले मामले की चर्चा नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी के एक सहकर्मी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट के एंटी वर्क फोरम में शेयर किया है। उसने बताया है कि उसका सहयोगी सात साल की नौकरी में पहली बार 20 मिनट की देरी से ऑफिस पहुंचा पर उसकी नौकरी चली गई। हालांकि उसने इस बात का खुलासा नहीं किया कि यह मामला कहां का है और किस कंपनी ने ऐसा किया है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि देरी तो बहाना था शायद कंपनी कर्मचारी को पहले से नौकरी से निकालने का मन बना चुकी थी। उसे जैसे ही बहाना मिला उसे नौकरी से निकाल दिया। कई लोगों ने नौकरी गंवाने वाले कर्मचारी के बेहतर भविष्य के लिए भी दुआएं मांगीं हैं। सोशल मीडिया पर जारी बहस के अनुसार अब अपने सहकर्मी के समर्थन में ज्यादातर कर्मचारी ऑफिस लेट से पहुंचने लगे हैं।

सोशल मीडिया पर यह खबर सामने आने के बाद इस पर जमकर बहस शुरू हो गई। तीन दिन पहले पोस्ट किए गए इस वाकये पर लोग जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब तक इस पोस्ट को करीब 80 हजार अप वोट मिल चुके हैं। इस पोस्ट के जवाब में कई यूजर देर से ऑफिस जाने पर उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया यह अनुभव भी साझा कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed