फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jewelers are busy preparing for festivals, discounts will be available on making jewelers

Gold Jewellers: त्यौहारों से पहले ग्राहकों को लुभाने की तैयारियों में ज्वेलर्स, मेकिंग चार्ज पर छूट की पेशकश

Sat, 31 Aug 2024 01:14 PM IST
नविता स्वरूप बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: नविता स्वरूप Updated Sat, 31 Aug 2024 01:14 PM IST
सार

Gold Jewellers: अगले महीने यानी सात सितंबर से शुरू होने वाले महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की तैयारियां जोरोशोर से चल रही हैं। इसके बाद नवरात्री, दशहरा, धनतेरस तथा दिवाली जैसे बड़े त्यौहारों के साथ शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए ज्वेलर्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन
Jewelers are busy preparing for festivals, discounts will be available on making jewelers
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

अगले महीने यानी सात सितंबर से शुरू होने वाले महाराष्ट्र में गणपति उत्सव की तैयारियां जोरोशोर से चल रही हैं। इसके बाद नवरात्री, दशहरा, धनतेरस तथा दिवाली जैसे बड़े त्यौहारों के साथ शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। इसके लिए ज्वेलर्स ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसमें गणपत्ति उत्सव के लिए विशेष गहनों के कलेक्शन के साथ एक्सचेंज ऑफर और आभूषणों की बनवाई पर 10 से 15 प्रतिशत तक की छूट देने के लिए तैयार है। उद्योग का कहना है कि ज्वैलर्स ने त्योहारों और शादियों को लेकर अपने स्टॉक को 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ाया है। शादियों के लिए पहले से ऑर्डर भी दिए जा रहे हैं, इसके लिए ज्वेलर्स ने पहले ही अपनी सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। रिटेल ज्वेलर्स के बात करें तो मालाबार गोल्ड कई तहर के नए कलेक्शन बाजार में पेश करेगा। वहीं त्यौहारी सीजन के बीच टाइटन की तनिष्क अपनी खुदरा उपस्थिति बढ़ाने, सोने के एक्सचेंज ऑफर, शादी के सीजन का लाभ उठाने और बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए नए कलेक्शन लॉन्च करने में बड़ा निवेश करने पर दांव लगा रही है।  

विज्ञापन


बाजार में नए कलेक्शन
मुंबई झवेरी बाजार के , चिंतन शाह बताते हैं कि हमने त्योहारों के लिए आभूषणों के नए कलेक्शन पेश किए है। हम गणपति और नवरात्री पर आभूषणों की बनावाई यानी मैकिंग चार्ज पर 10 प्रतिशत तक की छूट देंगे। इसके अलावा शादी ब्याह के लिए हमारे पास 20 प्रतिशत से अधिक गहनों को बनवाने के ऑर्डर है। वहीं शादियों के मौसम के लिए नए आभूषण कलेक्शन पेश करने के साथ सोने में एक्सचेंज ऑफर की योजना है। शादियों के लिए ग्राहक अक्सर पुराने आभूषणों को बेंच कर नए आभूषणों को लेन पसंद करते हैं। वे बताते हैं कि हमें उम्मीद है कि इस साल त्योहार और शादी ब्याह में सोने की बिक्री काफी अच्छी होगी।
विज्ञापन


ग्राहकों को मिलेगी मैकिंग चार्ज पर छूट
अंबिका ज्वेलर्स के राहुल का कहना है कि हमने इसके लिए अपने स्टॉक में 20 प्रतिशत की वृद्धि की है। क्योंकि इस साल हम अच्छी मांग देख रहे हैं। इसकी वजह यह है कि बजट में आयात शुल्क 15 प्रतिशत से 6 प्रतिशत घटने के बाद से लोगों की सोने की अच्छी खरीदारी की है। आगामी दिनों में भारत में सोने की खरीदारी में तेजी आएगी और उम्मीद है कि मांग 30 प्रतिशत से अधिक होगी। शादी ब्याह के दौरान इसमें और वृद्धि होने की आशा हम करते हैं। उन्होंने बताया कि हम मैकिंग चार्ज पर 10 से 15 प्रतिशत की छूट के साथ हल्के गहनों पर भी कई तरह के ऑफर बाजार में पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने और चांदी में निवेश का मौका
ज्वेलरी उद्योग का कहना है कि ज्वेलर्स को इस बार आभूषणों अच्छी मांग और बिक्री होने की पूरी उम्मीद है। इब्जा के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता का कहना है कि सोना खरीदने का अच्छा समय है। क्योंकि सोने के भाव इस साल के अंत तक 76,000 रुपये प्रति दस ग्राम तक जाने की उम्मीद है। सोने में यह निवेश का अच्छा मौका है। एंजेल वन के कमोडिटी विशेषज्ञ प्रथमेश माल्या बताते हैं कि सोने ने इस साल 30 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया है। यह सुरक्षित निवेश के साथ ही एक एसेट भी है। सोने में ही नहीं चांदी में निवेश करने का यह अच्छा अवसर है।


संगठित रिटेल ज्वेलर्स तैयारियों में जुटे
वहीं संगठित रिटेल ज्वेलर्स भी इस मौके के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। मालाबार गोल्ड एंड डायमंड जेम्स्टोन ज्वेलरी फेस्टिवल के तहत अपने ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर की घोषणा की है। बेहतरीन शिल्प कौशल और कालातीत लालित्य का उत्सव, यह फेस्टिवल ग्राहकों को सोने से बने और कीमती रत्नों, बिना तराशे हीरों और पोल्की से सजे आभूषणों की एक शानदार श्रृंखला पेश की है। इस अवसर पर मैकिंग चार्ज पर 25 प्रतिशत तक की छूट ग्राहकों दी जाएगी। वहीं चालू त्यौहारी सीजन के लिए तनिष्क अपनी रिटेल उपस्थिति को बढ़ाने के लिए सोने के एक्सचेंज ऑफर, शादी के सीजन का लाभ उठाने और बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए नए कलेक्शन लॉन्च करने में बड़ा निवेश करने पर दांव लगा रही है। कंपनी के सीईओ अजय चावला ने कहा कि  हमने दशहरा के बाद की अवधि के दौरान सबसे अधिक खरीदार वृद्धि देखी है, पिछले साल इसी अवधि के दौरान की तुलना में गैर-तनिष्क एक्सचेंजों पर खरीदारों में लगभग 30 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हुई है। पिछले दो से तीन हफ्तों में सोने की कीमतों वृद्धि हुई है, लेकिन मांग अच्छी बनी हुई है। उनका कहना है कि श्राद पक्ष में बिक्री में कुछ समय के लिए सुस्ती आएगी, लेकिन बाद में यह रफ्तार पकड़ेगी।  

शुक्रवार को मुंबई में सोने और चांदी के भाव ये रहे

सोना
999 Rs 71869
995 Rs 71581
916 Rs 65832
750 Rs 53902
585 Rs 42043

चांदी
999 Rs 85046
सोत्र: IBJA

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed