फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jet Airways pilots threaten legal action in management of salary payments

जेट एयरवेज के पायलटों ने वेतन भुगतान मामले में प्रबंधन को दी कानूनी कार्रवाई की धमकी

Tue, 09 Apr 2019 10:37 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Tue, 09 Apr 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
Jet Airways pilots threaten legal action in management of salary payments
फाइल फोटो

समस्याओं में घिरी जेट एयरवेज के घरेलू पायलटों के संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने पायलटों के बकाया वेतन के भुगतान मामले में अब कानूनी रास्ता अपनाने की धमकी दी है। संगठन ने मंगलवार को एयरलाइन को कानूनी नोटिस दिया। नोटिस में बकाया वेतन के भुगतान के लिये प्रबंधन को 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। एयरलाइन के पायलट बकाया वेतन के मामले में पिछले कुछ माह से नरम रुख अपनाये हुये थे।

विज्ञापन


इस बीच, एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी विनय दुबे ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि प्रबंधन एयरलाइन की समाधान योजना के मामले में लगातार बैंकों के गठजोड़ के साथ काम कर रहा है। नकदी समस्या से जूझ रही जेट एयरवेज के पायलटों के साथ इंजीनियर तथा वरिष्ठ कार्यकारियों को पिछले तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। इसके चलते पिछले सप्ताह कंपनी के मालिकाना हक में बदलाव का फैसला हुआ और बहुलांश हिस्सेदारी कर्जदाता बैंकों के पास आने का मार्ग प्रशस्त हुआ। 
विज्ञापन


इन कर्मचारियों के अलावा एयरलाइन ने अन्य कर्मचारियों को भी मार्च का वेतन नहीं दिया गया है।  एनएजी ने कानूनी नोटिस में कहा, ‘...कर्मचारियों ने जेट एयरवेज के प्रबंधन से बकाये वेतन के भुगतान के लिये 14 मार्च तथा आगे से वेतन भुगतान हर महीने की पहली तारीख करने को कहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


नोटिस में कहा गया है, ‘ऐसा नहीं होने पर कर्मचारी वेतन भुगतान को लेकर सभी संवैधानिक और कानूनी कदम उठाएंगे।’ एनएजी ने दावा किया कि वह एयरलाइन के कुल 1,600 पायलटों में से 1,100 का प्रतिनिधित्व करता है। इससे पहले, संगठन ने वेतन भुगतान में देरी के कारण एक अप्रैल से विमान नहीं उड़ाने की धमकी दी थी। बाद में इसे टालकर 14 अप्रैल कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed