फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jet Airways did not get money from banks, Pilots not paid salaries

नरेश गोयल के इस्तीफे के 10 दिन बाद भी बैंकों ने जेट को नहीं दिए पैसे, पायलटों को नहीं मिली सैलरी

Thu, 04 Apr 2019 10:37 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Apr 2019 10:37 AM IST
विज्ञापन
Jet Airways did not get money from banks, Pilots not paid salaries
जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल - फोटो : PTI
देश की सबसे पुरानी निजी विमानन कंपनी जेट एयरवेज के अब केवल 15 विमान ही सेवा में हैं। इसके चलते अब यह नियमों के हिसाब से विदेशी जाने वाली उड़ानों का परिचालन नहीं कर सकेगी। एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंक समूह ने जेट को 25 मार्च को 1,500 करोड़ रुपये देने पर सहमति जताई थी, लेकिन 10 दिन बाद भी एयरलाइन को पैसा नहीं मिला। कंपनी के प्रमोटर नरेश गोयल के चेयरमैन पद से इस्तीफे और अंतरिम चेयरमैन की नियुक्त के बाद ही बैंक पैसे देने को राजी हुए थे। एयरलाइन को जल्द पैसे दिलाने के लिए नरेश गोयल ने बैंकों की सभी शर्तें मान ली थी। लेकिन अभी तक अंतरिम चेयरमैन की भी नियुक्ति नहीं हो सकी है। बता दें कि 25 मार्च को गोयल और उनकी पत्नी अनीता को बोर्ड से बाहर होना पड़ा था। बता दें कि फिलहाल जेट एयरवेज का प्रबंधन नियंत्रण एसबीआई के नेतृत्व वाले बैंक समूह के पास है। 
विज्ञापन


जेट एयरवेज ने जनवरी, फरवरी और मार्च की सैलरी अपने कर्मचारियों को नहीं दी है। कंपनी के चीफ पीपुल ऑफिसर राहुल तनेजा का कहना है कि तकनीकी कारणों की वजह से बैंकों से पैसे नहीं मिल पाया है। वहीं सूत्रों का कहना है कि कर्ज के सेटलमेंट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को देखते हुए जेट का मामला और टल सकता है। आरबीआई के 12 फरवरी 2018 को जारी किए गए सर्कुलर को भी कोर्ट ने रद्द कर दिया है। इस सर्कुलर में कर्ज लौटाने में एक दिन की भी देरी होने पर दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की बात थी। 
विज्ञापन

'कागजी कार्रवाई से हो रही देरी'

वहीं सूत्रों के मुताबिक बैंकों का समूह रिजर्व बैंक (आरबीआई) के जवाब का इंतजार कर रहे हैं जिसके बाद ही वे जेट को पैसा देने के बारे में कोई निर्णय ले पाएंगे। पूर्व एसबीआई प्रमुख एके पुरवार को भी उसके बाद ही अंतरिम चेयरमैन बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेट के एक अधिकारी का कहना है कि एयरलाइन आरबीआई के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा है। इसके बाद ही जेट कोई कदम उठाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, यह कोई नहीं बता सकता। वहीं एविएशन एक्सपर्ट अजय अवताने के मुताबिक कागजी कार्रवाई में देरी के कारण बैंकों ने अभी तक पैसे नहीं दिए हैं। 

16,000 कर्मचारियों को तीन महीने से नहीं मिली सैलरी

बैंकों से पैसे नहीं मिलने की वजह से जेट एयरवेज ने 16,000 कर्मचारियों की मार्च की सैलरी टाल भी दी है। कंपनी अगस्त से पायलटों, इंजीनियरों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी देने में देरी कर रही है। 

एयरलाइन के चीफ पीपल ऑफिसर राहुल तनेजा ने कर्मचारियों का कहना है, "तकनीकी कारणों से पैसे मिलने में उम्मीद से ज्यादा समय लग रहा है। हम बैंकों के साथ लगातार बात कर रहे हैं ताकि कोई समाधान निकल सके।" उन्होंने यह नहीं बताया कि कर्मचारियों को तनख्वाह कब मिलेगी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि नौ अप्रैल को उन्हें इसके बारे में अगली सूचना दी जाएगी। 

'जेट को शुक्रवार तक पूरे पैसे दिए जा सकते हैं'

Jet Airways did not get money from banks, Pilots not paid salaries
जेट एयरवेज
एसबीआई के एक अधिकारी ने बताया कि जेट को 1,500 करोड़ रुपये देने से पहले बैंक सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अध्ययन कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ पैसा एयरलाइन को दिया गया है। हालांकि उन्होंने यह साफ नहीं किया कि जेट को कितने पैसे दिए गए हैं, लेकिन इतना जरूर कहा कि शुक्रवार तक पूरे 1,500 करोड़ रुपये दिए जा सकते हैं। 

सरकार दखल नहीं देना चाहती

नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने जेट एयरवेज की मदद में सरकार की दखल से मना किया। उन्होंने कहा बैंक एयरलाइन के शेयरहोल्डर हैं और वही निर्णय ले रहे हैं। मंत्रालय इसमें दखल नहीं देना चाहता। 

जेट के शेयर 5.2 फीसदी गिरे

कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी है कि लीज किराया नहीं चुकाने के कारण मंगलवार को उसने 15 और विमानों को खड़ा कर दिया है। इसके बाद बुधवार को बीएसई में इसके शेयर 5.21 फीसदी गिर गए। दिन के कारोबार में गिरावट 6.3 फीसदी तक पहुंच गई थी। 

भारतीय नियमों के हिसाब से किसी भी विमान कंपनी के पास 20 विमान और रोजाना 120 देशी उड़ानें होनी चाहिए, जिससे वो अपनी विदेशी उड़ानों को जारी रख सके। एक समय इसके बेड़े में 123 विमान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed