फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jeffrey Epstein documents reveal alleged chats with Anil Ambani regarding a Swedish blonde  and meeting

एपस्टीन फाइल्स: जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में अनिल अंबानी का जिक्र क्यों, जानिए क्या दावा किया गया

Sat, 07 Feb 2026 06:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 07 Feb 2026 06:40 PM IST
सार

Jeffrey Epstein Files: अनिल अंबानी और जेफ्री एपस्टीन के बीच 2017-2019 के कथित संदेश का दावा किया जा रहा है। क्या है पूरा मामला पढ़ें रिपोर्ट में।

विज्ञापन
Jeffrey Epstein documents reveal alleged chats with Anil Ambani regarding a Swedish blonde  and meeting
अनिल अंबानी - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली/न्यूयॉर्क: अमेरिका के फाइनेंसर और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों की नई खेप में भारतीय उद्योगपति अनिल अंबानी का नाम सामने आया है। अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी किए गए इन दस्तावेजों और एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अंबानी और एपस्टीन के बीच 2017 से 2019 तक संपर्क था।  

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
एपस्टीन प्रकरण में किताबों, फिल्मों और हॉलीवुड कनेक्शन से जुड़े दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन ने अंबानी परिवार के इतिहास और प्रभाव को समझने के लिए मार्च 2017 में "अंबानी एंड संस" और "स्टॉर्म्स इन द सी विंड: अंबानी वर्सेस अंबानी" जैसी किताबें मंगवाई थीं।  रिपोर्ट के मुताबिक, 9 मार्च 2017 को अनिल अंबानी और एपस्टीन के बीच हुए कथित संदेशों में मुलाकात को रोचक बनाने पर चर्चा हुई थी। दस्तावेजों के अनुसार, जब अनिल अंबानी ने पूछा, "आप किसे सुझाव देते हैं (हू डू यू सजेस्ट)?", तो एपस्टीन का जवाब था, "एक लंबी स्वीडिश ब्लॉन्ड महिला, ताकि मुलाकात मजेदार हो सके।" इस पर अनिल अंबानी का जवाब महज 20 सेकंड के भीतर आया: "उसका इंतजाम करो (अरेंज दैडस)"।
विज्ञापन

 
मेरिल स्ट्रीप और स्कारलेट जोहानसन के बारे में क्या बात हुई?
इसके अलावा, दोनों के बीच महिलाओं और हॉलीवुड अभिनेत्रियों को लेकर भी चर्चा हुई। 2017 की एक बातचीत में एपस्टीन ने मजाक में कहा कि वह मेरिल स्ट्रीप के मामले में मदद नहीं कर सकते। इस पर अंबानी ने जवाब दिया, "मेरे दोस्त, बेहतर पसंद... हमारी अगली फिल्म स्कारलेट जोहानसन के साथ है।" उस समय रिलायंस एंटरटेनमेंट फिल्म 'घोस्ट इन द शेल' की को-प्रोड्यूसर थी। इस पर एपस्टीन ने टिप्पणी की, "मुझे खुशी है कि आप पुरानी के बजाय युवा ब्लॉन्ड्स को पसंद करते हैं"।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच मैसेज के आदान-प्रदान का दावा
न्यूयॉर्क में मुलाकात और दीपक चोपड़ा के इनपुट से जुड़े दस्तावेजों के मुताबिक, मई 2019 में (एपस्टीन की गिरफ्तारी से कुछ महीने पहले) अनिल अंबानी ने न्यूयॉर्क यात्रा के दौरान एपस्टीन से उसके मैनहट्टन स्थित आवास पर मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद एपस्टीन ने मैसेज किया, "आज आपसे मिलना सुखद रहा (Today was a treat)"। दस्तावेजों के अनुसार, अंबानी और एपस्टीन से जुड़े एक फोन नंबर के बीच के टेक्स्ट संदेशों से यह भी पता चलता है कि वे उसी वर्ष बाद में पेरिस में मिलने के बारे में चर्चा कर रहे थे - लेकिन एक-दूसरे से मिल नहीं पाए- और वे जनवरी 2018 में स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच पर डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया के बारे में बातचीत कर रहे थे।

क्या अंपनी और एपस्टीन की मुलाकात हुई?
जब अंबानी ने कहा कि वह मई 2019 में न्यूयॉर्क में होंगे, तो एपस्टीन ने उन्हें मिलने का निमंत्रण दिया। एपस्टीन ने लिखा, "और अगर आप कुछ लोगों से निजी तौर पर मिलना चाहें, तो मुझे बताएं।" दस्तावेजों से पता चलता है कि एपस्टीन के सहायकों ने मैनहट्टन के अपर ईस्ट साइड स्थित उसके घर पर दोनों के मुलाकात की पुष्टि की। इन दस्तावेजों में प्रसिद्ध मोटिवेशन स्पीकर दीपक चोपड़ा का भी जिक्र है। 2017 में एपस्टीन द्वारा पूछने पर चोपड़ा ने अनिल अंबानी के बारे में कहा था, "बहुत अमीर, नोटिस किए जाने की बहुत चाहत रखने वाले और सेलिब्रिटी कॉन्शियस।" उन्होंने यह भी कहा कि "दोनों भाइयों की आपस में नहीं बनती"। इस पूरे मामले में हुए खुलासों पर अनिल अंबानी या उनके प्रतिनिधि की ओर से फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। अनिल अंबानी पिछले कुछ वर्षों में भारी वित्तीय संकट और कानूनी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, और उनकी नेटवर्थ में भारी गिरावट आई है।

जेफ्री एपस्टीन को 2008 में फ्लोरिडा में नाबालिगों को वेश्यावृत्ति के लिए उपलब्ध कराने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। उसके बाद भी वह वर्षों तक अपनी अपनी पहुंच और विलासितापूर्ण जीवन शैली जारी रखे हुए था। 2019 में संघीय यौन तस्करी के आरोपों में गिरफ्तार होने तक वह दुनिया के कुछ सबसे धनी लोगों तक पहुंच और विलासितापूर्ण जीवन शैली का आनंद लेता रहा और उसके बाद हिरासत में रहते हुए उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।


नोट: इस खबर में दिए गए नाम और घटनाएं अमेरिकी न्याय विभाग की ओर से जारी दस्तावेजों और मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। दस्तावेजों में किसी व्यक्ति का नाम होने का अर्थ यह नहीं है कि वे एपस्टीन द्वारा किए गए किसी भी अवैध कृत्य, यौन तस्करी या अपराध में शामिल थे। यह केवल यह दर्शाता है कि वे एपस्टीन के संपर्क सूची या संचार का हिस्सा थे। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे इसे केवल दस्तावेजों में मौजूद जानकारी के रूप में देखें, न कि दोषसिद्धि के रूप में।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed