फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Jammu and Kashmir: Withdraw money from floating ATMs in Dal Lake and go for a walk, SBI starts

जम्मू-कश्मीर: डल झील में तैरते एटीएम से निकालें रुपये और खूब करें सैर, एसबीआई ने की शुरुआत

Fri, 20 Aug 2021 02:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 20 Aug 2021 02:27 AM IST
सार

धरती के स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की प्रसिद्ध डल झील में एसबीआई ने तैरते एटीएम की शुरुआत की है। इससे शिकारे में सैर करने वाले पर्यटकों को नकदी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
 

विज्ञापन
Jammu and Kashmir: Withdraw money from floating ATMs in Dal Lake and go for a walk, SBI starts
sbi atm

विस्तार

जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अनूठा एटीएम शुरू किया है। यह प्रसिद्ध डल झील की हाउस बोट में चालू किया गया है, इसलिए उसे तैरता एटीएम कहा जा रहा है। इससे शिकारे में सैर करने वाले पर्यटकों को नकदी की कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन


देश के शीर्ष सरकारी बैंक एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने  16 अगस्त को इस एटीएम का शुभारंभ किया। एसबीआई ने ट्वीट कर डल झील में एटीएम शुरू होने की जानकारी दी। ट्वीट में लिखा कि 'हमारे चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने श्रीनगर स्थित डल लेक में फ्लोटिंग एटीएम शुरू किया।'
विज्ञापन


पहले से है तैरता बैंक व डाक घर
डल झील श्रीनगर का मुख्य आकर्षण है। हर साल लाखों लोग यहां सैर करने आते हैं। वे हाउस बोट यानी शिकारों में कई दिनों तक ठहरते हैं। तैरता एटीएम लगने से यहां पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा। तैरते एटीएम के अलावा डल झील में फ्लोटिंग बैंक और फ्लोटिंग डाकघर की शुरुआत भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केरल में शुरू हुआ था पहला तैरता एटीएम
देश में पहला तैरता एटीएम केरल में एसबीआई ने ही शुरू किया था। यह नौ फरवरी को एक नाव में चालू हुआ था। यह नाव एर्नाकुलम और वयपीयन के बीच चलती है। इसे केरल शिपिंग और इनलैंड नेविगेशन कार्पोरेशन चलाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed