{"_id":"60ec0e5225e6f31d5b7e6a70","slug":"itrs-filed-daily-on-new-portal-40000-income-tax-return-filed-every-day-says-cbdt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ITRs Filed: सीबीडीटी: गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए चल रहा काम, नए पोर्टल पर प्रतिदिन 40 हजार ITR हो रहे दाखिल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ITRs Filed: सीबीडीटी: गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए चल रहा काम, नए पोर्टल पर प्रतिदिन 40 हजार ITR हो रहे दाखिल
Mon, 12 Jul 2021 03:11 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 12 Jul 2021 03:11 PM IST
सार
सीबीडीटी ने कहा कि इस समय हर दिन लगभग आठ से 10 लाख लोग नए पोर्टल में लॉगइन कर रहे हैं और औसतन 40,000 आईटी रिटर्न दाखिल किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
income tax return filed
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने कहा कि नए आयकर पोर्टल पर ई-कार्रवाई के तहत अभी तक कुल 24,781 प्रतिक्रियाएं मिली हैं, और रोजाना 40,000 से अधिक आईटीआर दाखिल हो रहे हैं। सीबीडीटी ने साथ ही कहा कि वह नई साइट पर आ रही तकनीकी गड़बड़ियों को ठीक करने के लिए युद्ध स्तर कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
पोर्टल में लॉगइन संबंधी समस्याएं
चार्टर्ड एकाउंटेंट का कहना है कि वे पोर्टल के लॉन्च के एक महीने बाद भी परेशानियों का अनुभव कर रहे हैं। इस बारे में सीबीडीटी ने कहा कि उपयोगकर्ता आयकर रिटर्न 3, 5, 6 और 7 की अनुपलब्धता से संबंधित कुछ मुद्दों पर शिकायत कर रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में आईटीआर दाखिले, ई-सत्यापन या पोर्टल में लॉगइन करने संबंधी समस्याएं सामने आई हैं, और सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
किए जा रहे हैं सुधारात्मक उपाय
सीबीडीटी ने कहा कि सुविधाओं को सरल बनाने के लिए करदाताओं, कर पेशेवरों और आईसीएआई के प्रतिनिधियों की राय के आधार पर सुधारात्मक उपाय किए जा रहे हैं।
इस संदर्भ में आयकर मामलों की शीर्ष संस्था सीबीडीटी ने कहा कि, 'विभाग किसी भी लंबित मुद्दे के समाधान में तेजी लाने और सभी शेष सुविधाओं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए इंफोसिस के साथ लगातार जुड़ा हुआ है।'
विज्ञापन
हर दिन दाखिल किए जा रहे हैं 40,000 आईटी रिटर्न
सीबीडीटी ने कहा कि इस समय हर दिन लगभग आठ से 10 लाख लोग नए पोर्टल में लॉगइन कर रहे हैं और औसतन 40,000 आईटी रिटर्न दाखिल किए जा रहे हैं।
62 लाख से अधिक आधार-पैन लिंकिंग के लिए अनुरोध
कर निकाय ने बताया कि, 'पोर्टल पर 62 लाख से अधिक आधार को पैन से जोड़ने के अनुरोध मिले हैं, लगभग 4.87 लाख ई-पैन जारी किए गए हैं और 1.32 लाख डीएससी पंजीकरण पूरे हो गए हैं।
' करदाताओं के फेसलेस मूल्यांकन के लिए कार्यक्षमता तैयार की गई है और 10 जुलाई 2021 से 1.42 लाख अटैचमेंट के साथ करदाताओं की 24,781 प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
कई चार्टर्ड एकाउंटेंट ने नए आयकर पोर्टल के कामकाज में तकनीकी गड़बड़ियों को चिन्हित किया था और बताया कि ई-कार्यवाही और डिजिटल हस्ताक्षर प्रमाण पत्र जैसी कुछ प्रमुख कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सके हैं। साथ ही कुछ विदेशी फर्मों को पोर्टल में लॉगइन करने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
बाहरी हितधारकों के साथ बैठकें कर रहा वित्त मंत्रालय
सीबीडीटी ने अपने जवाब में यह भी कहा कि वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी इंफोसिस की टीम के सदस्यों और आईसीएआई जैसे बाहरी हितधारकों के साथ नियमित रूप से बैठकें कर रहे हैं। बोर्ड ने कहा कि किसी भी लंबित मुद्दे को हल करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।