फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ITR filing last date today deadline may be extended beyond december 31 due to these two reasons

ITR Filing Last Date: आईटीआर भरने आखिरी तारीख आज, इन दो वजहों से बढ़ाई जा सकती है आगे

Fri, 31 Dec 2021 01:27 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Fri, 31 Dec 2021 01:27 PM IST
सार

ITR Filing Last Date Today Latest Update: आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की आज आखिरी तारीख है। दो बार बढ़ाने के बाद सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2021 की तिथि निर्धारित की थी। ऐसे में तुरंत आईटीआर फाइल कर लीजिए। हालांकि, इस बीच विशेषज्ञों ने इस अंतिम तिथि के आगे बढ़ाए जाने की संभावनाएं भी व्यक्त की हैं। इसके लिए उन्होंने बड़ी वजहें बताई हैं। 
 

विज्ञापन
ITR filing last date today deadline may be extended beyond december 31 due to these two reasons
आयकर रिटर्न भरने की अंतिम तिथि - फोटो : iStock

विस्तार

आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरने की आज आखिरी तारीख है। दो बार बढ़ाने के बाद सरकार ने इसके लिए 31 दिसंबर 2021 की तिथि निर्धारित की थी। ऐसे में तुरंत आईटीआर फाइल कर लीजिए। हालांकि, इस बीच विशेषज्ञों ने इस अंतिम तिथि के आगे बढ़ाए जाने की संभावनाएं भी व्यक्त की हैं। इसके लिए उन्होंने बड़ी वजहें बताई हैं। 

विज्ञापन


विशेषज्ञों ने बताईं दो वजहें
एक रिपोर्ट के मुताबिक, इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा को दो बड़ी वजहों के चलते पिछले साल की तरह इस साल भी और आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खासकर उन करदाताओं के लिए यह निर्णय लिया जा सकता है, जिनके अकाउंट्स का ऑडिट करने की जरूरत नहीं है। बता दें कि आईटीआर भरने की तिथि को इस साल दो बार पहले ही बढ़ाया जा चुका है। जी हां पहले 31 जुलाई 2021 से बढ़ाकर इसे 30 सिंतबर 2021 किया गया। फिर 30 सितंबर से बढ़ाकर 31 दिसंबर 2021 किया गया। कुछ प्रमुख कारणों की वजह से ये संभावना जताई जा रही है कि इसे जनवरी तक बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन


कम संख्या में आईटीआर दाखिल हुए
पिछले दो सालों की तुलना में इस साल अभी तक आईटीआर दाखिल होने की संख्या काफी कम है। यानी आखिरी तिथि तक भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपना रिटर्न नहीं भरा है।  इनकम टैक्स विभाग की ओर से पूर्व में दी गई जानकारी के मुताबिक, वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 5.67 करोड़ लोगों ने इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल किया था। वहीं बीते वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 5.95 करोड़ लोगों ने आईटीआर दाखिल किया था। इसकी तुलना में इस साल अभी तक करीब 5.09 करोड़ लोगों ने रिटर्न भरा है। यानी विभाग के आंकड़ों को देखें तो पिछले साल की तुलना में अब तक करीब 80 लाख से ज्यादा करदाताओं ने अपना रिटर्न दाखिल नहीं किया है। ये एक बड़ी वजह मानी जा रही है जिसके चलते अंतिम तिथि बढ़ाने का फैसला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी वजह पोर्टल में समस्या
कम आईटीआर दाखिल होने के अलावा यहां एक और दिक्कत भी सामने आई है। दरअसल, ऑनलाइन आईटीआर दाखिल करने के लिए उपलब्ध कराए गए पोर्टल के डाउन होने और अन्य तकनीकी समस्या के कारण लोग रिटर्न दाखिल नहीं कर पा रहे हैं। ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर लोगों ने इससे संबंधित शिकायतें कर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि को बढ़ाने की मांग की है। वेबसाइट की स्पीड स्लो होना, ओटीपी मैसेज न आना, लॉग-इन नहीं होना जैसी कई समस्याएं हैं। इस सबसे चलते करदाताओं ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और इनकम टैक्स विभाग को टैग कर उनसे तारीख बढ़ाने की मांग की है। ऐसे करदाताओं को आज अंतिम तिथि पर उम्मीद है कि इसे और आगे बढ़ाया जा सकता है। 


पिछले साल बढ़ाई गई थी आखिरी तारीख
गौरतलब है कि बीते वित्त वर्ष भी सरकार की ओर से आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा को पहले दो बार बढ़ाया गया था, फिर लोगों की परेशानी का संज्ञान लेते हुए इसे 10 जनवरी तक के लिए बढ़ाया गया था। यह तारीख तब बढ़ाई गई थी, जब पुराने टैक्स फाइलिंग पोर्टल का इस्तेमाल किया जा रहा था और उस समय कोरोना के नए वेरिएंट का कोई खतरा भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed