फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   italy fines amazon 1.13 billion euro for abusing market dominance Know here why this action was taken

Italy Fines Amazon: अमेजन पर लगा 966 करोड़ रुपये का जुर्माना, जानें क्यों की गई कार्रवाई

Thu, 09 Dec 2021 02:55 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Dec 2021 02:55 PM IST
सार

 Italy Fines Amazon Imposes Behavioral Measures: इटली के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन पर 1.13 अरब यूरो (करीब 966 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही व्यवहार संबंधी उपायों को भी लागू किया है, जिनकी निगरानी एक निगरानी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन
italy fines amazon 1.13 billion euro for abusing market dominance Know here why this action was taken
अमेजन - फोटो : Amazon

विस्तार

इटली में अमेजन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत इटली के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन पर 1.13 अरब यूरो (करीब 966 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही व्यवहार संबंधी उपायों को भी लागू किया है, जिनकी निगरानी एक निगरानी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।

विज्ञापन


इस वजह से की गई कार्रवाई
प्राधिकरण ने घोषणा की कि अमेजन पर अपने बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। कंपनी ने बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करते हुए ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।  प्राधिकरण एजीसीएम (AGCM) ने कहा कि अमेजन का आचरण विशेष रूप से गंभीर था। 
विज्ञापन


नवंबर में भी लगा था जुर्माना
अमेजन ने इस मामले में अभी तक अपनी ओर से कोई बयान जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि इटली के एंटीट्रस्ट वॉचडॉग ने एपल और अमेजन पर 22.5 करोड़ डॉलर (1,676 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया था। दोनों कंपनियों पर यह जुर्माना एपल और बीट्स ब्रांड के उत्पादों की बिक्री में प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन पर लगाया गया है। बीट्स ऑडियो उत्पाद बनाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed