फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Raid: CPR statement after the raid - did nothing wrong, Oxfam said - internet shut down, phones confiscated

IT Raid: छापे के बाद सीपीआर का बयान- कुछ गलत नहीं किया, ऑक्सफेम बोला- इंटरनेट बंद किया, फोन जब्त किए

Fri, 09 Sep 2022 07:43 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 09 Sep 2022 07:43 PM IST
सार

IT Raid: सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च ने एक बयान जारी कर कहा है कि आयकर विभाग ने सात और आठ सितंबर को एक जांच करने के लिए उसके कार्यालय का दौरा किया। थिंक टैंक ने कहा, 'हमने सर्वेक्षण के दौरान विभाग को पूरा सहयोग दिया है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।'

विज्ञापन
IT Raid: CPR statement after the raid - did nothing wrong, Oxfam said - internet shut down, phones confiscated
आयकर विभाग - फोटो : एएनआई

विस्तार

आयकर विभाग (Income Tax Department) की सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च (सीपीआर) के दिल्ली कार्यालय में छापेमारी के दो दिन बाद थिंक टैंक (सीपीआर) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कुछ भी गलत नहीं किया है और विभाग को जांच के दौरान पूरा सहयोग दिया है। बता दें कि मध्य दिल्ली में मालचा मार्ग के पास स्थित थिंक टैंक के परिसर में बुधवार को आयकर विभाग की टीम ने विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के कथित उल्लंघन से संबंधित मामले की जांच के तहत तलाशी ली थी। 

विज्ञापन

सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च ने एक बयान जारी कर कहा है कि आयकर विभाग ने सात और आठ सितंबर को एक जांच करने के लिए उसके कार्यालय का दौरा किया। थिंक टैंक ने कहा, 'हमने सर्वेक्षण के दौरान विभाग को पूरा सहयोग दिया है और भविष्य में भी ऐसा करना जारी रखेंगे।'

विज्ञापन

सीपीआर ने कहा “हम खुद के कार्य संचालन को विधिसम्मत अनुपालन के उच्चतम मानकों पर रखते हैं और हमें विश्वास है कि हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। हम अधिकारियों को सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं ताकि उनके हर प्रश्न का उन्हें सही जवाब मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीआर के अलावे आयकर विभाग की ओर से स्वयंसेवी संस्था ऑक्सफैम इंडिया और बेंगलुरु स्थित मीडिया फाउंडेशन आईपीएसएमएफ (Independent and Public Spirited Media Foundation) के ठिकानों पर भी आयकर विभाग ने सर्वे किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वयंसेवी संस्था Oxfam India ने अपने बयान में कहा है कि 35 घंटे तक चले नॉन स्टॉप सर्वे के दौरान उनके सदस्यों को ऑफिस परिसर नहीं छोड़ने दिया गया। उस दौरान इंटरनेट बंद कर दिया गया था और सभी के फोन जब्त कर लिए गए थे।



Oxfam India की ओर से कहा गया है कि आयकर विभाग की यह छापेमारी सात सितंबर 2022 से शुरू होकर नौ सितंबर की सुबह तक चली। Oxfam India के अनुसार आयकर विभाग के अधिकारी छापेमारी के बाद उनके कार्यालय से सैकड़ाें पन्नों के उनके वित्तीय और कार्यक्रमों से जुड़े दस्तावेज ले गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed