फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT officials searching home of TMC minister's brother in tax evasion case

Tax Evasion Case: बंगाल में टीएमसी सरकार के मंत्री के भाई के घर आयकर की छापेमारी; कर चोरी मामले में कार्रवाई

Wed, 20 Mar 2024 10:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 20 Mar 2024 10:36 PM IST
सार

आयकर अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी कोलकाता में स्वरूप विश्वास से जुड़े पांच स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। जहां तलाशी अभियान चल रहा है, उनमें से कुछ न्यू अलीपुर और बेहाला इलाके में हैं। स्वरूप विश्वास मंत्री अरूप विश्वास के भाई हैं।

विज्ञापन
IT officials searching home of TMC minister's brother in tax evasion case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के नेता स्वरूप विश्वास के आवास पर छापेमारी की। स्वरूप पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार में मंत्री के भाई हैं। अधिकारी ने बताया कि छापेमारी 12 घंटे से अधिक समय से जारी है। कार्रवाई दो रियल एस्टेट कंपनियों की ओर से कथित कर चोरी को लेकर की जा रही है।

विज्ञापन


आयकर अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारी कोलकाता में स्वरूप विश्वास से जुड़े पांच स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहे हैं। जहां तलाशी अभियान चल रहा है, उनमें से कुछ न्यू अलीपुर और बेहाला इलाके में हैं। स्वरूप विश्वास मंत्री अरूप विश्वास के भाई हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान दो रियल एस्टेट समूहों की कर चोरी और आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोपों की जांच के संबंध में चलाया जा रहा है। जांच के दौरान अधिकारियों को फर्जी कंपनियों का पता चला है। दो रियल एस्टेट कंपनियों के अधिकारियों के परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है। तलाशी अभियान सुबह करीब सात बजे शुरू किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed