फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Minister Vaishnav said Mobile exports will increase five times to reach 60 billion dollars 15 lakh jobs

Mobiles: अश्विनी वैष्णव बोले- पांच गुना बढ़कर 60 अरब डॉलर पहुंचेगा मोबाइल निर्यात, मिलेंगे 15 लाख रोजगार

Fri, 08 Mar 2024 06:19 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 08 Mar 2024 06:19 AM IST
सार

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, मोबाइल फोन निर्यात बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के 15 लाख अवसर पैदा होंगे। अभी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख लोगों को रोजगार मिला है, जिनकी संख्या बढ़कर 25 लाख पहुंचने की उम्मीद है।

विज्ञापन
IT Minister Vaishnav said Mobile exports will increase five times to reach 60 billion dollars 15 lakh jobs
Ashwini Vaishnaw - फोटो : x.com

विस्तार

देश में बने मोबाइल फोन की मांग दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही है। आने वाले समय में भारत 50-60 अरब डॉलर तक के मूल्य का मोबाइल फोन निर्यात करेगा। यह आंकड़ा पिछले साल के 11 अरब डॉलर के मोबाइल फोन निर्यात की तुलना में पांच गुना से अधिक है।

विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, मोबाइल फोन निर्यात बढ़ने के साथ आने वाले दिनों में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार के 15 लाख अवसर पैदा होंगे। अभी इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र में 10 लाख लोगों को रोजगार मिला है, जिनकी संख्या बढ़कर 25 लाख पहुंचने की उम्मीद है। वैष्णव ने एक कार्यक्रम में कहा, 10 साल पहले भारत 98 फीसदी मोबाइल फोन आयात करता था। अब 99 फीसदी मोबाइल फोन भारत में ही बनते हैं। इसमें मेक इन इंडिया के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षेत्र पर जोर देने के साथ मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों को प्रोत्साहन देने की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

विज्ञापन

2013 तक नाजुक अर्थव्यवस्था था भारत अब बन गया दुनिया का विकास इंजन
2013 तक दुनियाभर में भारत को लेकर नकारात्मक चर्चा होती थी। हर कोई कहता था...यह नाजुक अर्थव्यवस्था है। चारों ओर अनिश्चितता है। लेकिन, आज का भारत बदल गया है। जब आप भारत को कहीं भी देखते हैं तो हर कोई कहता है कि यह पूरी दुनिया का विकास इंजन बन गया है। -अश्विनी वैष्णव, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बना भारत
देश के इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग ने एक दशक पहले तय किया गया लक्ष्य सफलता से पूरा कर लिया है। भारत ने इन 10 वर्षों में 4.1 लाख करोड़ रुपये के कुल 245 करोड़ मोबाइल फोन बनाए हैं। इसके साथ ही, यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता बन गया है। इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्रॉनिक्स एसोसिएशन (आईसीईए) के मुताबिक, यह क्षेत्र 2014 में जहां 78 फीसदी आयात पर निर्भर था, अब यह 97 फीसदी तक आत्मनिर्भर हो गया है। उस समय उद्योग ने अगले 10 वर्षों में 20 लाख करोड़ रुपये के मोबाइल फोन उत्पादन का लक्ष्य तय किया था। आज 19.45 लाख करोड़ रुपये के कुल मोबाइल उत्पादन का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

आईसीईए के मुताबिक, 2014-15 में भारत सिर्फ 1,556 करोड़ रुपये के मोबाइल फोन निर्यात करता था। 2023-24 में यह आंकड़ा 1.2 लाख करोड़ पहुंचने की उम्मीद है, जो 7,500 फीसदी वृद्धि दर्शाता है। 2014-24 के दौरान मोबाइल फोन निर्यात बढ़कर 3.22 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया।

नीति आयोग का डिजिटल बुनियादी ढांचा मंच शुरू
उधर, वैष्णव ने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के मंच ‘नीति फॉर स्टेट्स’ की शुरुआत की। यह नीति और शासन के लिए एक डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचा है। साथ ही, मंत्री ने नीति आयोग की इमारत में ‘विकसित भारत रणनीति कक्ष’ का भी उद्घाटन किया। नीति फॉर स्टेट्स मंच पर उपलब्ध सूचनाएं 10 विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इनमें कृषि, शिक्षा, ऊर्जा, स्वास्थ्य, आजीविका व कौशल, विनिर्माण, एमएसएमई, पर्यटन, शहरी मामले, जल संसाधन और स्वच्छता शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed