फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT jobs increase for the first time after Corona and economic activities increase

खुशखबर: कोरोना के बाद पहली बार आईटी जॉब में इजाफा, आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी

Tue, 31 Aug 2021 07:39 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 31 Aug 2021 07:39 AM IST
सार

लॉकडाउन से जुड़े प्रतिबंधों में ढील के बाद संस्थान फिर से खुलने लगे, जिससे हाउसकीपर्स, केयरटेकर्स, कस्टोडियन आदि की मांग 60 फीसदी तक बढ़ गई। हालांकि, इस दौरान विमानन जैसे उद्योगों की भर्तियों में 25 फीसदी  गिरावट भी रही।

विज्ञापन
IT jobs increase for the first time after Corona and economic activities increase
सांकेतिक तस्वीर....

विस्तार

महामारी शुरू होने के बाद पहली बार आर्थिक गतिविधियां और भर्तियां कोविड पूर्व स्तर पर पहुंची हैं। जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा और जॉब पोर्टल इनडीड इंडिया ने सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह दावा किया है। 

विज्ञापन


जॉब पोर्टल ने जुलाई, 2020 से जुलाई, 2021 के बीच किए सर्वे में बताया कि अब कंपनियों की हायरिंग फरवरी, 2020 के स्तर पर पहुंच गई है। इस अवधि में आईटी सॉफ्टवेयर की भर्तियां 19 फीसदी बढ़ी हैं। प्रोजेक्ट हेड व इंजीनियर जैसी आईटी जॉब में भी 8-16 फीसदी इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


वहीं, नोमुरा का दावा है कि 29 अगस्त को समाप्त हफ्ते में कारोबारी सुधार का सूचकांक 102.7 पहुंच गया, जो मार्च 2020 के समान है। लॉकडाउन से जुड़े प्रतिबंधों में ढील के बाद संस्थान फिर से खुलने लगे,  जिससे हाउसकीपर्स, केयरटेकर्स, कस्टोडियन आदि की मांग 60 फीसदी  तक बढ़ गई। हालांकि, इस दौरान विमानन जैसे उद्योगों की भर्तियों में 25 फीसदी  गिरावट भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैपजेमिनी और विप्रो फ्रेशर्स को देंगी नौकरी 
विप्रो व कैपजेमिनी ने फ्रेशर्स को नौकरी देने की घोषणा की है। दोनों कंपनियों का कहना है कि ये नियुक्तियां विभिन्न भूमिकाओं के लिए होंगी। उम्मीदवारों को तीन लाख रुपये से लेकर 3.8 लाख रुपये का सालाना वेतन दिया जाएगा। कैपजेमिनी फ्रेशर्स के लिए भर्ती अभियान चला रही है। उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इंजीनियरिंग स्नातक व एमसीए डिग्रीधारक विभिन्न पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed