फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IT Department to share Pan card and bank account data with these 10 investigating intelligence agencies under natgrid

जानें क्यों इन 10 एजेंसियों को आपके पैन-बैंक खाते संबंधित जानकारी देगा आयकर विभाग

Mon, 27 Jul 2020 01:41 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 Jul 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
IT Department to share Pan card and bank account data with these 10 investigating intelligence agencies under natgrid
आयकर विभाग

आयकर विभाग एकीकृत अतंकवाद निरोधी मंच नाटग्रिड के तहत सीबीआई और एनआईए समेत 10 जांच और खुफिया एजेंसियों के साथ किसी भी इकाई का पैन और बैंक खाता समेत अन्य ब्योरा साझा करेगा। एक आधिकारिक आदेश में यह कहा गया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने 21 जुलाई के आदेश में कहा कि स्थायी खाता संख्या, कर कटौती और संग्रह खात संख्या (टीएएन), बैंक खाते का ब्योरा, आयकर रिटर्न की जानकारी तथा स्रोत पर कर कटौती समेत द्वपिक्षीय आधार पर सहमति वाली सूचना 10 एजेंसियों के साथ साझा की जाएगी। 

विज्ञापन


कैसे साझा होगी जानकारी?
केंद्रीय एजेंसियों के साथ सूचना नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (नाटग्रिड) के जरिए आदान-प्रदान की जाएगी। वास्तविक समय के आधार पर आव्रजन, बैंक, व्यक्तिगत करदाताओं, हवाई और ट्रेन यात्रा जैसे आंकड़े और गोपनीय सूचनाओं तक पहुंच के साथ संदिग्धों का पता लगाने और आतंकवादी हमलों को रोकने को लेकर एक मजबूत व्यवस्था की परिकल्पना की गई है। 
विज्ञापन


कौन सी 10 एजेंसियां हैं शामिल?

  • ये 10 एजेंसियां निम्नलिखित हैं
  • केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)
  • राजस्व खुफिया निदेशालय
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड
  • मंत्रिमंडल सचिवालय
  • खुफिया ब्यूरो (आईबी)
  • जीएसटी खुफिया महानिदेशालय
  • मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो
  • वित्तीय खुफिया इकाई 
  • राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)

क्यों उठाया जा रहा कदम?
ये एजेसिंया पूर्व में की गई कानूनी व्यवस्था के तहत वास्तविक समय पर नाटग्रिड आंकड़ा प्राप्त करने के लिए अधिकृत हैं। आदेश के अनुसार सीबीडीटी और नाटग्रिड ताजा सूचना साझा व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए सहमति पत्र पर दस्तखत करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर विभाग और नाटग्रिड के बीच पहले से पैन संबंधी सूचना साझा करने का समझौता है। नया कदम सभी जांच और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर और गोपनीय तरीके से आंकड़े साझा करने की दिशा में पहल है ताकि वे परिस्थिति को अच्छी तरह से समझते हुए देश के समक्ष सशस्त्र, वित्तीय या साइबर हमले का प्रभावी तरीके से मुकाबला कर सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2008 में मुंबई हमले के बाद नाटग्रिड परियोजना शुरू हुई। उस हमले ने इस बात को सामने लाया कि सुरक्षा एजेंसियों के पास वास्तविक समय पर महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त करने की कोई व्यवस्था नहीं है। सुरक्षा पर मंत्रिमंडल की समति ने आठ अप्रैल 2010 को 3,400 करोड़ रुपये की लागत वाली नाटग्रिड परियोजना को मंजूरी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed