{"_id":"646ac456e5f42afd750e1e34","slug":"it-company-infogain-will-recruit-1000-employees-shriram-general-insurance-will-appoint-1-50-lakh-agents-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"SGI: श्रीराम 1.50 लाख एजेंटों की करेगी भर्ती, इन्फोगेन 1,000 लोगों को देगी नौकरी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SGI: श्रीराम 1.50 लाख एजेंटों की करेगी भर्ती, इन्फोगेन 1,000 लोगों को देगी नौकरी
Mon, 22 May 2023 06:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Mon, 22 May 2023 06:54 AM IST
सार
श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) कारोबार बढ़ाने के लिए एजेंटों की संख्या बढ़ाकर दो लाख करेगी। अभी पाइंट ऑफ सेल्सपर्सन सहित इसके 57 हजार एजेंट हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईटी कंपनी इन्फोगेन 1,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस 1.50 लाख एजेंटों को नियुक्त करेगी। श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (एसजीआई) कारोबार बढ़ाने के लिए एजेंटों की संख्या बढ़ाकर दो लाख करेगी। अभी पाइंट ऑफ सेल्सपर्सन सहित इसके 57 हजार एजेंट हैं। एसजीआई के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अनिल अग्रवाल ने कहा, कंपनी ने हर साल ब्रांच नेटवर्क को 20 फीसदी बढ़ाने की योजना भी बनाई है। इसकी 235 शाखाएं हैं। चालू वित्त वर्ष में 750 और तीन साल में 5,000 कर्मचारियों की भर्ती करेगी।
एसजीआई की हर साल ब्रांच नेटवर्क को 20 फीसदी तक बढ़ाने की है योजना
इन्फोगेन चालू वित्त वर्ष में 1000 कर्मचारियों में से 800 की भर्ती भारत में करेगी। इसके 6,000 कर्मचारी हैं जिसमें से 5,000 कर्मचारी भारत में हैं। अधिग्रहण की भी योजना बना रही है। कंपनी के अध्यक्ष दयापात्रा नेवतिया ने कहा, कि जब दुनियां में कंपनियां छंटनी कर रही है, ऐसे में उसने किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं की है।
इस सप्ताह आ सकते हैं 4 एसएमई आईपीओ
इस हफ्ते चार एसएमई इनिशियल पब्लिक ऑफर (आईपीओ) आएंगे। इसमें वसा डेंटिसिटी, हेमंत सर्जिकल और अन्य हैं। वसा का इश्यू मंगलवार से खुलकर 25 मई को बंद होगा। 121-128 के भाव पर 54 करोड़ जुटाएगी। इसकी ई-कॉमर्स में भी मौजूदगी है। बीआरएलएम हेम सिक्योरिटीज है। वसा के पास 300 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय ब्रांड हैं।
विज्ञापन
एफआईआई निवेश व कंपनियों के नतीजे से तय होगी बाजार की चाल
शेयर बाजार में पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद इस हफ्ते कई कारक बाजार की चाल तय करेंगे। विदेशी निवेश, कंपनियों के नतीजे व वैश्विक कारकों से बाजार की चाल पर असर दिख सकता है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेंक्स पिछले हफ्ते 298 अंक गिरकर बंद हुआ था। विश्लेषकों के मुताबिक, मैक्रोइकनॉमिक के आंकड़े, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक बाजारों के रुझान व घरेलू निवेशकों की गतिविधियों से भी बाजार पर असर दिखेगा। इस सप्ताह भारत पेट्रोलियम, अशोक लेलैंड, ऑयल इंडिया, एलआईसी, वोडाफोन, सहित अन्य बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे।