फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO makes Sachin Tendulkar more money than what Mitchell Starc got in IPL auction

Azad Engineering IPO: सचिन के मास्टरस्ट्रोक ने किया मालामाल, कमाई में आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी भी पिछड़े

Thu, 28 Dec 2023 06:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Dec 2023 06:41 PM IST
सार

Azad Engineering IPO: सचिन तेंदुलकर ने हैदराबाद की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में नौ महीने पहले पांच करोड़ रुपये का निवेश किया था। गुरुवार को जब आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों की आईपीओ के बाद शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई तो तेंदुलकर को अपने निवेश पर करीब 531% का जबरदस्त मुनाफा हुआ।

विज्ञापन
IPO makes Sachin Tendulkar more money than what Mitchell Starc got in IPL auction
सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे बिकने वाले आस्ट्रेलियाई पेसर माइकल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल माइकल स्टार्क के लिए आईपीएल ऑक्शन के दौरान 24.75 करोड़ रुपये की बोली लगी थी, पर अब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने अपने महज एक फैसले से महज नौ महीनों में 26.5 करोड़ रुपये कमाकर उन्हें भी पीछे छोड़ दिया है। सचिन ने यह कारनामा हैदराबाद स्थित एक कंपनी में निवेश कर किया है।

विज्ञापन

सचिन को नौ महीने किए गए निवेश पर मिला मोटा मुनाफा

सचिन तेंदुलकर ने हैदराबाद की कंपनी आजाद इंजीनियरिंग में नौ महीने पहले पांच करोड़ रुपये का निवेश किया था। गुरुवार को जब आजाद इंजीनियरिंग के शेयरों की आईपीओ के बाद शेयर बाजार में लिस्टिंग हुई तो तेंदुलकर को अपने निवेश पर करीब 531% का जबरदस्त मुनाफा हुआ। आईपीओ की लिस्टिंग के बाद सचिन तेंदुलकर को कुल 26.5 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ और इस तरह उन्होंने आईपीएल के ऑक्शन में सबसे महंगे 24.5 करोड़ रुपये में बिके खिलाड़ी माइकल स्टॉर्क को मात दे दी है। 

विज्ञापन


एयरोस्पेस कंपोनेंट और टर्बाइन बनाने वाली कंपनी आजाद इंजीनियरिंग के शेयर गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर 35 फीसदी प्रीमियम के साथ 710 के भाव पर लिस्ट हुए। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर शेयरों की लिस्टिंग 37.40 फीसदी की प्रीमियम के साथ 720 रुपये के भाव पर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने आईपीओ खुलने के दौरान शेयरों के लिए 499-524 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। ग्रे-मार्केट कंपनी के शेयर 60 फीसदी से ज्यादा उछाल के साथ ट्रेड कर करते दिखे थे। जिसके बाद इसकी शानदार लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही थी।

तेंदुलकर के पास है आजाद इंजीनियरिंग के 4,38,210 शेयर

इस साल छह मार्च को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कंपनी में करीब पांच करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी थी। कंपनी के आईपीओ के पहले स्टॉक स्प्लिट और बोन इश्यू के जरिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने 4,38,210 शेयर हासिल किए थे। उनकी ओर से किए गए शेयरों के अधिग्रहण की औसत लागत 114.1 रुपये प्रति शेयर थी। आगे जब कंपनी का 740 करोड़ रुपये का आईपीओ आया तो तेंदुलकर ने शेयरों को बनाए रखने का फैसला किया। आईपीओ के बाद शेयर बाजार में कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का यह फैसला मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ।

एनएसई पर आजाद इंजीनियरिंग के शेयर 720 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, इस तरह निवेशकों को इश्यू प्राइस 524 रुपये प्रति शेयर के मुकाबले 37.4% का बड़ा मुनाफा हुआ। इस बंपर लिस्टिंग के कारण पांच करोड़ रुपये के सचिन तेंदुलकर के निवेश का मूल्य अब बढ़कर 31.5 करोड़ रुपये हो गया है।

तेंदुलकर के अलावे खेल जगत के इन दिग्गजों ने भी बनाया बड़ा मुनाफा

आजाद इंजीनियरिंग के आईपीओ ने केवल सचि तेंदुलकर को ही मोटा मुनाफा नहीं दिया है। उनके अलावे देश की तीन अन्य बड़ी खेल हस्तियां भी इससे लाभान्वित हुईं हैं। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग से पीवी सिंधु, साइना नेहवाल और वीवीएस लक्ष्मण जैसे खिलाड़ियों को भी फायदा पहुंचा है।



इन सभी ने कंपनी में एक करोड़ रुपये का निवेश किया था, लेकिन 'मास्टर ब्लास्टर' ने जिस कीमत पर इसे खरीदा था, उससे दोगुनी कीमत पर। उनके लिए अधिग्रहण की औसत लागत 228.17 रुपये प्रति शेयर थी। हालांकि इसके बावजूद उन्हें अपने निवेश पर 215% का शानदार रिटर्न मिला है। उनकी हिस्सेदारी का मूल्य अब 3.15 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed