फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IPO had to raise of Rs 7377 crore and got applications worth Rs 2.59 lakh crore

IPO: खुदरा निवेशकों ने दिखाया दम, 7377 करोड़ जुटाने थे, 2.59 लाख करोड़ के मिले आवेदन

Sat, 25 Nov 2023 05:25 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली
अजीत सिंह, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 25 Nov 2023 05:25 AM IST
सार

इस साल अब तक 45 आईपीओ आ चुके हैं। इनमें से लिस्टेड 40 आईपीओ में से 38 में निवेशकों ने जमकर कमाई की है। बीते दस साल में 2017-18 में छोटी कंपनियों को मिलाकर सर्वािधक 188 कंपनियां आईपीओ लाई थीं।

विज्ञापन
IPO had to raise of Rs 7377 crore and got applications worth Rs 2.59 lakh crore
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह खुले पांच कंपनियों की प्रारंभिक पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) को खुदरा निवेशकों के दम पर जबरदस्त सब्सक्रिप्शन मिला है। ये कंपनियां बाजार से 7,377 करोड़ रुपये जुटाने उतरीं थीं। इसके बदले इनको 2.59 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा 3,042 करोड़ रुपये जुटाने वाली टाटा टेक ने एलआईसी के रिकॉर्ड को तोड़ भारतीय आईपीओ बाजार में इतिहास रचा है। टाटा टेक को कुल 73.58 लाख आवेदन मिले हैं। पिछले साल एलआईसी के इश्यू में कुल 73.34 लाख आवेदन मिले थे। हालांकि, उसमें भी 20 लाख से ज्यादा आवेदन विभिन्न कारणों से खारिज हो गए थे। 2008 में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस पावर को 48 लाख आवेदन मिले थे। करीब 18 महीने बाद आए सरकारी आईपीओ इरेडा को कुल 30.92 लाख आवेदन प्राप्त हुए। फ्लेयर को 17 लाख, गांधार ऑयल को 28.47 लाख और फेडफिना को 3.67 लाख आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन


40 में से 38 आईपीओ में निवेशकों को लाभ
इस साल अब तक 45 आईपीओ आ चुके हैं। इनमें से लिस्टेड 40 आईपीओ में से 38 में निवेशकों ने जमकर कमाई की है। बीते दस साल में 2017-18 में छोटी कंपनियों को मिलाकर सर्वािधक 188 कंपनियां आईपीओ लाई थीं। हालांकि इन सभी ने केवल 30,090 करोड़ रुपये ही जुटाए थे। 2021-22 में 120 कंपनियों ने 1.1 लाख करोड़ रुपये की रकम जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed