फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment will increase rapidly in India through PLI Scheme, will help in making India a preferred investment destination

पीएलआई योजना: देश में तेजी से बढ़ेगा निवेश, भारत को पसंदीदा निवेश गंतव्य बनाने में मिलेगी मदद

Thu, 24 Mar 2022 06:12 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 24 Mar 2022 06:12 AM IST
सार

क्रिसिल की रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 15 क्षेत्रों के लिए केंद्रित पीएलआई योजना के तहत 1.93 लाख करोड़ रुपये का सरकारी प्रोत्साहन मिलेगा। इस राशि का 50 से 60 फीसदी निर्यात केंद्रित उद्योग और घरेलू विनिर्माण क्षेत्र पर खर्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Investment will increase rapidly in India through PLI Scheme, will help in making India a preferred investment destination
निवेश। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से देश में निवेश को तेजी से बढ़ावा मिलेगा। इससे भारत को निवेश का पसंदीदा गंतव्य बनाने में मदद मिलेगी। क्रिसिल ने बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा कि पीएलआई योजना के तहत होने वाला खर्च अगले तीन से चार वर्षों में देश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के औसत पूंजी व्यय का 13 से 15 फीसदी हिस्सा होगा।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के 15 क्षेत्रों के लिए केंद्रित पीएलआई योजना के तहत 1.93 लाख करोड़ रुपये का सरकारी प्रोत्साहन मिलेगा। इस राशि का 50 से 60 फीसदी निर्यात केंद्रित उद्योग और घरेलू विनिर्माण क्षेत्र पर खर्च किया जाएगा। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने कहा, योजना के कार्यान्वयन से इसकी अवधि के दौरान ढाई से तीन लाख करोड़ रुपये का संभावित पूंजीगत खर्च होगा। यह राशि अगले 3-4 वर्ष में प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों के औसत वार्षिक निवेश खर्च का 13 से 15 फीसदी हिस्सा होगी। 
विज्ञापन


योजना जमीनी स्तर पर पहुंचने को तैयार
रिपोर्ट में कहा गया कि पीएलआई योजना अब तेजी से जमीनी स्तर पर पहुंचने के लिए तैयार है। इसमें लगभग 60 फीसदी पूंजीगत खर्च की मंजूरी पहले ही दी जा चुकी है। वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 के दौरान प्रमुख खर्च किया जाएगा, जो 10 क्षेत्रों के लिए मंजूर है। इसमें आगे कहा गया है कि यह योजना न सिर्फ घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देगी बल्कि बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यावरण अनुकूल निवेश को भी बढ़ावा
क्रिसिल के निदेशक हेतल गांधी ने कहा कि पीएलआई योजना की मदद से आपूर्ति शृंखला को मजबूती मिलेगी, जिससे निर्यात को भी बढ़ावा मिल सकेगा। इसके अलावा, योजना से देश में पर्यावरण अनुकूल निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। योजना का लगभग 55 फीसदी इलेक्ट्रिक वाहन/ ईंधन सेल, सौर फोटोवोल्टिक जैसे पर्यावरण अनुकूल क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed