फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment: Ujala Cygnus will give training to doctors in acute medicine, a deal of Rs 67 crore with Britain

निवेश : उजाला सिग्नस डॉक्टरों को देगा एक्यूट मेडिसिन का प्रशिक्षण, ब्रिटेन के साथ हुआ 67 करोड़ रुपये का करार

Sat, 23 Apr 2022 05:14 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 23 Apr 2022 05:14 AM IST
सार

उजाला सिग्नस समूह के चेयरमैन व एमडी प्रबल घोषाल ने कहा, हमारा उद्देश्य मूल्य आधारित समावेशी स्वास्थ्य सेवा संगठन बनाना है। उन्होंने कहा कि हम पर भरोसा करने और यह सौदा करने के लिए ब्रिटेन की सरकार और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आभार। उजाला सिग्नस ग्रुप्स ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक व निदेशक डॉ. सुचिन बजाज ने कहा, नए कोर्स के जरिये देश के डॉक्टरों को उन्नत प्रशिक्षण का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Investment: Ujala Cygnus will give training to doctors in acute medicine, a deal of Rs 67 crore with Britain
उजाला सिग्नस - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

उजाला सिग्नस हेल्थकेयर समूह ने ब्रिटेन के साथ 67 करोड़ रुपये (69 लाख पाउंड) का सौदा किया है। इसके तहत समूह भारतीय डॉक्टरों को एक्यूट मेडिसिन में प्रशिक्षण देगा। यह करार भारत में एक अरब पाउंड के वाणिज्यिक सौदों का हिस्सा है। भारत दौरे पर आए ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने निवेश की घोषणा की।

विज्ञापन


उजाला सिग्नस हेल्थकेयर समूह ने ब्रिटिश एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडियन ओरिजिन (बीएपीआईओ) ट्रेनिंग अकादमी के साथ मिलकर प्राइमरी केयर और एक्यूट मेडिसिन का एक एडवांस्ड प्रोग्राम तैयार किया है। इससे महामारी और गैर संचारी रोगों के बढ़ते बोझ के बीच देश की चिकित्सा क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस प्रशिक्षण पाठ्यक्रम को उच्च योग्यता व ट्रेनिंग के इच्छुक एमबीबीएस डॉक्टरों के लिए तैयार किया गया है। इसमें इच्छुक डॉक्टरों को एमएसी इन एक्यूट मेडिसिन की डिग्री मिलेगी।
विज्ञापन


एमबीबीएस डॉक्टरों को मिलेगी खास ट्रेनिंग
इच्छुक डॉक्टरों को स्थानीय फैकल्टी के साथ ब्रिटेन के विशेषज्ञ वर्चुअल मोड पर क्लीनिकल ट्रेनिंग की बारीकियां सिखाएंगे। इन्हें छह सप्ताह के लिए देश के सभी एनएचएस अस्पतालों का दौरा करने का भी मौका मिलेगा ताकि वे इन स्वास्थ्य केंद्रों में काम का अनुभव ले सकें। इनमें से 20 डॉक्टरों को भारतीय अस्पतालों में काम करने के लिए चुना जाएगा। देश के 558 मेडिकल कॉलेजों से हर साल 83,275 से अधिक स्नातक डॉक्टर निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समावेशी स्वास्थ्य सेवा संगठन बनाना है उद्देश्य
उजाला सिग्नस समूह के चेयरमैन व एमडी प्रबल घोषाल ने कहा, हमारा उद्देश्य मूल्य आधारित समावेशी स्वास्थ्य सेवा संगठन बनाना है। उजाला सिग्नस ग्रुप्स ऑफ हॉस्पिटल्स के संस्थापक व निदेशक डॉ. सुचिन बजाज ने कहा, नए कोर्स के जरिये देश के डॉक्टरों को उन्नत प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। उजाला सिग्नस समूह के चेयरमैन व एमडी प्रबल घोषाल ने कहा, हम पर भरोसा करने और यह सौदा करने के लिए ब्रिटेन की सरकार और प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का आभार।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed