फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment Opportunities in IPOs, Stock Market and Mutual Funds, You can Bet for IPOs

निवेश मंत्रा: आईपीओ, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में निवेश के मौके, चार आईपीओ पर लगा सकते हैं दांव

Mon, 04 Nov 2024 06:04 AM IST
शुभम कुमार अजीत सिंह, अमर उजाला
अजीत सिंह, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 04 Nov 2024 06:04 AM IST
सार

निवेश मंत्रा: इस हफ्ते निवेश के लिए तीन बेहतरीन मौके हैं। बाजार की भारी गिरावट में सस्ते शेयर, खुलने वाले चार आईपीओ और म्यूचुअल फंड हैं। लंबे समय में इन साधनों में निवेश पर अच्छा मुनाफा मिल सकता है। 

विज्ञापन
Investment Opportunities in IPOs, Stock Market and Mutual Funds, You can Bet for IPOs
निवेश मंत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई के निफ्टी में पिछले महीने 6 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। यह पिछले साढ़े चार वर्षों में किसी एक महीने में सबसे बड़ी गिरावट है। ऐसे में बहुत सारे क्वालिटी वाले शेयर इस समय सस्ते हो गए हैं। कई सारे शेयर तो हाल में बाजार की गिरावट में अपने शीर्ष से 30 फीसदी तक टूट चुके हैं। ऐसे में इनका भाव उचित स्तर पर आ गया है। इनमें निफ्टी की शीर्ष 500 कंपनियों के भी शेयर हैं। बाजार में कभी-कभी इस तरह का मौका आता है, जिसमें सस्ते भाव पर अच्छे शेयरों को खरीद कर लंबे समय में बेहतर मुनाफा कमा सकते हैं।
विज्ञापन


चार आईपीओ पर लगा सकते हैं दांव
इस हफ्ते चार आईपीओ खुल रहे हैं। इसमें सबसे बड़ा स्विगी का है। कंपनी 11,327 करोड़ जुटाएगी। इसका भाव 371 से 390 रुपये है। इसकी प्रतिस्पर्धी जोमैटो ने लिस्ट होने के बाद निवेशकों के पैसे दोगुना कर दिए, पर हालिया समय में इसका शेयर शीर्ष से 45 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। अक्मे सोलर का भाव 275-289 रुपये है। दोनों निर्गम छह नवंबर को खुलेंगे। सैगिलिटी का निर्गम 5 नवंबर को और नोवा बूपा का 7 नवंबर को खुलेगा।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड की एनएवी सस्ती, मिलेंगे ज्यादा यूनिट्स
म्यूचुअल फंड भी इस समय सस्ते भाव पर है। बहुत सारी स्कीमों की यूनिट का शुद्ध मूल्य यानी एनएवी काफी गिर गया है। ऐसे में म्यूचुअल फंड की स्कीमें सस्ती हो गई हैं। अगर आप इस समय निवेश करेंगे तो कम पैसे में ज्यादा यूनिट्स मिलेंगे। निवेशक बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में निवेश कर सकते हैं। यह स्कीम बाजार की उथल-पुथल में सुरक्षा और बेहतर रिटर्न देती है। जब बाजार का मूल्यांकन कम होता है तो यह स्कीम इक्विटी में ज्यादा निवेश करती है। ये फंड उन निवेशकों के लिए सबसे उपयुक्त हैं, जो निवेश के भावनात्मक नुकसान को कम करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल में मिला करीब 24 फीसदी का रिटर्न
बैलेंस्ड एडवांटेज फंड बाजार की अनिश्चितता से निपटने में मदद करता है। इस सेगमेंट आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बैलेंस्ड एडवांटेज फंड सबसे पुराना और सबसे बड़ा है। इसका एसेट अंडर मैनेजमेंट 60,000 करोड़ रुपये से अधिक है। एक साल में 23.59 फीसदी और पांच साल में 14.37 फीसदी चक्रवृद्धि रिटर्न दिया है।


यदि आप ऐसे निवेशक हैं जो अक्सर बाजार की खबरों, राजनीतिक घटनाओं या आर्थिक अनिश्चितता से प्रभावित होते हैं, तो बैलेंस्ड एडवांटेज फंड आपकी निवेश यात्रा को बेहतर ढंग से सुचारू बनाने में मदद कर सकता है। - ललित कुमार संगम (इन्वेस्टमेंट एंड कंपनी) 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed