फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment in the manufacturing sector has increased and services sector has fallen

Investment: सेवा क्षेत्र में आई भारी गिरावट, इस अप्रैल-सितंबर में कुल 7.65 लाख करोड़ की लगाई गई पूंजी

Sat, 08 Oct 2022 05:12 AM IST
Jeet Kumar अजीत सिंह, नई दिल्ली।
अजीत सिंह, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Oct 2022 05:12 AM IST
सार

सेवा क्षेत्र (वित्त को छोड़कर) में 2018 के अप्रैल से सितंबर में नया निवेश 43.8% था। 2021 में 30.4% हुआ और इस साल 5.9% रह गया।

विज्ञापन
Investment in the manufacturing sector has increased and services sector has fallen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चार वर्षों में अप्रैल से सितंबर के दौरान मैन्यूफैक्चरिंग क्षेत्र में 34 फीसदी नया निवेश बढ़ा है, जबकि सेवा क्षेत्र में भारी गिरावट आई है। मैन्यूफैक्चरिंग में नया निवेश इस साल अप्रैल से सितंबर के बीच 55 फीसदी रहा। जबकि 2018 में इसी अवधि में यह केवल 21.5 फीसदी और 2019 में 13.4% था।

विज्ञापन


सेवा क्षेत्र (वित्त को छोड़कर) में 2018 के अप्रैल से सितंबर में नया निवेश 43.8% था। 2021 में 30.4% हुआ और इस साल 5.9% रह गया। अप्रैल से सितंबर में केमिकल और संबंधित उत्पाद, ऊर्जा में कुल निवेश का 78% है।
विज्ञापन


केमिकल और इसके उत्पाद में जमकर निवेश
बैंक ऑफ बड़ौदा की रिपोर्ट के अनुसार, दूसरे स्थान पर केमिकल एवं केमिकल उत्पाद हैं। 2018 में इनका नया निवेश 7.5 फीसदी और 2022 में अप्रैल से सितंबर के बीच यह 40% रहा। इलेक्ट्रिसिटी में भी 2018 में अप्रैल-सितंबर में निवेश 17.2% था जो अब 37% से ऊपर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2015 में आया था सबसे ज्यादा निवेश  
अप्रैल से सितंबर के दौरान सबसे ज्यादा नया निवेश 2015 में हुआ था जो 12.50 लाख करोड़ रुपये था। 2016 में यह घटकर 10.23 लाख करोड़ रुपये हुआ। इस साल यह बढ़कर 7.65 लाख करोड़ रुपये रहा है।


ट्रांसपोर्ट में 32.5% से घटकर 1.8%
ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में नया निवेश 2018 में अप्रैल से सितंबर के दौरान 32.5 फीसदी था जबकि इस साल इसी अवधि में यह घटकर 1.8 फीसदी हो गया। पिछले साल 19.2 फीसदी नया निवेश था। निर्माण और रियल एस्टेट में अप्रैल-सिंतबर, 2018 में 14.6 फीसदी नया निवेश था। इस साल यह घटकर केवल 0.2 फीसदी हो गया है। पिछले साल यह 2.7% पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed