फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   investment in nps to become costly from august 1

झटकाः महंगा हुआ NPS में निवेश करना, अब देना होगा ज्यादा पैसा

Wed, 31 Jul 2019 07:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 31 Jul 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
investment in nps to become costly from august 1

नेशनल पेंशन सिस्टम में निवेश करने वालों के अब ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। इस स्कीम को रेग्यूलेट करने वाली पेंशन फंड रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज लगाने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

2004 में शुरू हुई थी पेंशन स्कीम

इस स्कीम को सरकार ने 2004 में शुरू किया था। सरकार ने इसके लिए एक जनवरी 2004 के बाद सरकारी नौकरी शुरू करने वाले लोगों को इसमें निवेश का मौका दिया था। 2009 से आम जनता को इस स्कीम में निवेश करने की अनुमति दी गई थी। अब एनपीएस ट्रस्ट ने फैसला लिया है कि खातों, फंड और असेट के रखरखाव के लिए लोगों से चार्ज वसूला जाएगा। 

विज्ञापन

एक अगस्त से लगेगा चार्ज

एनपीएस ट्रस्ट के जनरल मैनेजर अखिलेश कुमार ने सभी अंशधारकों को सूचित किया है कि रोजना आधार पर सालाना 0.005 फीसदी चार्ज लिया जाएगा। हालांकि इसके बावजूद भी यह ईएलएसएस और यूलिप से काफी सस्ता होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नेशनल पेंशन स्कीम

नेशनल पेंशन स्कीम या एनपीएस एक रिटायरमेंट सेविंग अकाउंट है, जिसे भारत सरकार ने 1 जनवरी 2004 को लांच किया था। इस योजना के तहत निजी कंपनियों में काम करने वाला कोई भी कर्मचारी जिसकी उम्र 18 से 60 साल के बीच है इस योजना का लाभ उठा सकता है। 

एनपीएस के लिए निजी बैंकों को बनाया पीओपी

सरकार एनपीएस का फायदा अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे इसके लिए देशभर में पॉइंट ऑफ प्रजेंस बनाए हैं। यही नहीं इस एकाउंट को देश के लगभग सभी सरकारी और निजी बैंकों को पीओपी बनाया है, इसलिए किसी भी बैंक की नजदीकी ब्रांच में अकाउंट खुलवाया जा सकता है। इस योजना में दो तरह के अकाउंट होते हैं। टियर एक और दो और दोनों ही एकाउंट के लिए ग्राहकों को 12 अंकों का परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर दिया जाता है। 

क्या है टियर एक और दो अकाउंट

टियर 1 अकाउंट 
इस अकाउंट को खुलवाना अनिवार्य है। इस अकाउंट में जो भी रकम जमा की जाती है उसे रिटायरमेंट से पहले नहीं निकाला जा सकता है। यह सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है।  



टियर 2 अकाउंट 
इस अकाउंट में कोई भी अपना पैसा जमा कर सकता है यहां, कोई भी टियर एक अकाउंट होल्डर अपनी इच्छा से इसमें पैसा जमा कर सकता है और निकाल भी सकता है। इससे पैसे निकालने का एक समय पहले से ही निर्धारित है। यह सभी के लिए अनिवार्य नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed