फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment in equity mutual funds fell 22% to Rs 33,430 crore; reason for this was decline in NFO

Investment: इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश 22 फीसदी घटकर 33,430 करोड़; एनएफओ में गिरावट रही इसकी वजह

Thu, 11 Sep 2025 05:11 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 11 Sep 2025 05:11 AM IST
विज्ञापन
Investment in equity mutual funds fell 22% to Rs 33,430 crore; reason for this was decline in NFO
म्यूचुअल फंड - फोटो : एएनआई

वैश्विक आर्थिक चुनौतियों और नए फंड ऑफर (एनएफओ) में भारी गिरावट की वजह से इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश अगस्त में मासिक आधार पर 22 फीसदी घटकर 33,430 करोड़ रुपये रह गया।

विज्ञापन


एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, गिरावट के बावजूद लगातार 54वें महीने इक्विटी श्रेणी में शुद्ध निवेश आया है। जुलाई में निवेशकों ने इन योजनाओं में 42,702 करोड़ रुपये का निवेश किया था। मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कारोबार अधिकारी अखिल चतुर्वेदी ने कहा, जुलाई के मुकाबले 9,000 करोड़ की गिरावट के पीछे एनएफओ में आई कमी प्रमुख वजह है। हालांकि, विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच भी भारतीय निवेशक इक्विटी में लगातार निवेश कर रहे हैं, जो घरेलू शेयर बाजार के लिए सकारात्मक है।
विज्ञापन


एम्फी के मुख्य कार्यकारी वेंकट एन चलसानी ने कहा, अगस्त में 23 योजनाएं लॉन्च हुईं। ये सभी ओपन-एंडेड और विभिन्न श्रेणियों की थी, जिनसे कुल 2,859 करोड़ रुपये जुटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईपी : 28,265 करोड़ का निवेश, मामूली कमी
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में अगस्त में निवेशकों ने कुल 28,265 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह आंकड़ा जुलाई, 2025 में किए गए 28,464 करोड़ रुपये के निवेश से निवेश 199 करोड़ रुपये कम है। 

आंकड़ों के मुताबिक, म्यूचुअल फंड उद्योग में अगस्त में कुल 52,443 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो जुलाई के 1.8 लाख करोड़ रुपये से काफी कम है। इससे म्यूचुअल फंड उद्योग के प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) घटकर 75.21 लाख करोड़ रह गईं, जो जुलाई में 75.36 लाख करोड़ रुपये थीं। विशेषज्ञों का मानना है, अमेरिकी टैरिफ से जुड़े घटनाक्रमों ने भी बाजार में अस्थिरता को बढ़ावा दिया, जिससे निवेशकों ने सतर्कता बरती।


फ्लेक्सी कैप में आया सबसे ज्यादा निवेश

  • फ्लेक्सी कैप फंड में अगस्त में सबसे अधिक 7,679 करोड़ रुपये का निवेश आया। मिडकैप फंड में 5,331 करोड़, स्मॉलकैप में 4,993 करोड़ और लार्जकैप में 2,835 करोड़ का निवेश आया।
  •  थीमैटिक फंडों में निवेश जुलाई के 9,246 करोड़ से घटकर 3,893 करोड़ रह गया।
  •  ईएलएसएस या टैक्स सेविंग म्यूचुअल फंड्स में चार महीने की निकासी के बाद 59.15 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आया।
  •  डेट फंडों से 7,980 करोड़ की निकासी हुई है, जबकि जुलाई में 1.06 लाख करोड़ निवेश हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed