फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   invesment bankar nischa become youtube content creator

Success Story : बैंकिंग छोड़ यूट्यूबर बनीं निश्चा, एक साल में की आठ करोड़ की कमाई, जानिए कैसे पूरा किया सपना

Sat, 13 Jul 2024 02:27 PM IST
बशु जैन बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Sat, 13 Jul 2024 02:27 PM IST
सार

निश्चा ने बताया कि 2022 तक वह लंदन के क्रेडिट एग्रीसोल में एसोसिएट डायरेक्टर थी। तब उनका सालाना कमाई 256000 डॉलर (करीब दो करोड़ रुपये) थी। अच्छी जॉब और कमाई होने के बाद भी अधूरापन लगता था। बैंकर के तौर पर नौकरी चुनौतीपूर्ण और बौद्धिक रूप से प्रेरित नहीं कर पा रही थी। निश्चा ने बताया कि मैं कमाई के साथ लोगों की मदद का तरीका खोज रही थी। 

विज्ञापन
invesment bankar nischa become youtube content creator
निश्चा शाह - फोटो : लिंक्डइन

विस्तार

सपने पूरे करने का जुनून और लोगों की मदद के लिए एक दशक तक बैंकिंग क्षेत्र में काम करने वाली निश्चा शाह ने कुछ ऐसा किया तो काफी चुनौतीभरा था। कॉरपोरेट जगत में काम करने वाली शाह ने कैमरे के लिए अपनी छह अंकों के वेतन को छोड़ा और यूट्यूब से नाता जोड़ लिया। निश्चा ने यूट्यूब के जरिये लोगों को निवेश करने के तरीके सिखाने शुरू किए। उनका रिस्क सफलता में तब्दील हुआ और एक साल में उन्होंने बैंकिंग के मुकाबले चार गुना अधिक आठ करोड़ रुपये की कमाई की। 

विज्ञापन


निश्चा ने बताया कि 2022 तक वह लंदन के क्रेडिट एग्रीसोल में एसोसिएट डायरेक्टर थी। तब उनका सालाना कमाई 256000 डॉलर (करीब दो करोड़ रुपये) थी। अच्छी जॉब और कमाई होने के बाद भी अधूरापन लगता था। बैंकर के तौर पर नौकरी चुनौतीपूर्ण और बौद्धिक रूप से प्रेरित नहीं कर पा रही थी। निश्चा ने बताया कि मैं कमाई के साथ लोगों की मदद का तरीका खोज रही थी। 
विज्ञापन


जनवरी 2023 में छोड़ी नौकरी
निश्चा शाह ने जनवरी 2023 में नौकरी छोड़ दी और यूट्यूबर पर चैनल बनाकर पूरी तरह कंटेट क्रिएटर बन गईं और पर्सनल फाइनेंस को लेकर वीडियो बनाने लगीं। आखिरकार निश्चा की मेहनत रंग लाई और मई 2023 से मई 2024 के बीच उन्होंने यूट्यूब वीडियो, कारपोरेट संवाद और कोर्स व उत्पादों की बिक्री के जरिये आठ करोड़ रुपये कमाए। निश्चा ने बताया कि मैनें बैंकिंग के मुकाबले चार गुना ज्यादा कमाया। पैसे के पीछे भागने की जगह अब मैं अपने जुनून के साथ अच्छा कर पा रही हूं और खुशी महसूस करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 महीने में चैनल से जुड़े एक हजार सब्सक्राइबर
निश्चा शाह ने नौकरी छोड़ने के बाद जब यूट्यूब चैनल शुरू किया तो कम से कम नौ महीने तक अपनी आर्थिक मदद के लिए इमरजेंसी फंड बनाया। इस फंड से उनमें अपने लक्ष्य को पूरा करने का आत्मविश्वास आया। शाह ने बताया कि यूट्यूब पर वीडियो बनाने के दौरान एक हजार सब्सक्राइबर तक पहुंचने में उनको 11 महीने लग गए। सितंबर 2022 में उनकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जिसने सब कुछ बदल दिया। उन्होंने अपने इन्वेंस्टमेंट बैंकर की लाइफ पर वीडियो बनाई। यह वीडियो वायरल हो गई और कुछ ही समय में उनके सब्सक्राइबर 50 हजार हो गए। इससे उन्हें तीन लाख रुपये की कमाई हुई।


पैसे की आदत गरीब बनाती है
निश्चा ने पर्सनल फाइनेंस को लेकर कई वीडियो बनाई हैं। उन्होंने पैसे की आदत गरीब बनाती है, अपने पहले एक हजार डॉलर का निवेश कैसे करें और पैसा कमाने के सात तरीके विषय पर वीडियो बनाए। आज उनके वीडियो पर एक लाख से नौ करोड़ व्यूज आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed