फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Insurance policy holder OTP, IRDA says, Now insurance companies will also be able to get the consent of the policy holder through OTP

अब बीमा कंपनियां ओटीपी के जरिए भी ले पाएंगी पॉलिसी धारक की सहमति

Fri, 11 Sep 2020 03:05 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 11 Sep 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
Insurance policy holder OTP, IRDA says, Now insurance companies will also be able to get the consent of the policy holder through OTP
इरडा - फोटो : social media

बीमा नियामक इरडा ने स्वास्थ्य और जनरल बीमा कंपनियों को हस्ताक्षर कराने के बजाय वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) के जरिए प्रस्तावक फार्म पर अपने संभावित पॉलिसी खरीदार की सहमति दर्ज करने की छूट दे दी है। यह छूट देश में कोविड-19 (कोरोना वायरस) महामारी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दी गई है।

विज्ञापन


इसके अलावा इरडा ने बीमा कंपनियों के लिए पॉलिसी के कागजी दस्तावेज पॉलिसी धारक को भेजने की अनिवार्यता को भी खत्म कर दिया है। हालांकि बीमा कंपनियों को पॉलिसी की प्रति इलेक्ट्रॉनिक मोड के जरिए पॉलिसी धारक की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर पर भेजनी होगी और इसकी जानकारी देने के लिए उपभोक्ताओं को एक एसएमएस भी करना होगा।
विज्ञापन


भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने गुरुवार को इन छूट की जानकारी देते हुए सभी बीमा कंपनियों को एक सर्कुलर भी जारी कर दिया। इस सर्कुलर में ये छूट 31 मार्च 2021 तक जारी रहने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इरडा ने यह कदम विभिन्न इंश्योरेंस कंपनियों की तरफ से किए गए आग्रह के आधार पर उठाया है। कंपनियों ने सभी व्यक्तिगत या रिटेल स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी के लिए प्रस्तावक फार्म की हार्ड कापी और फिजिकल दस्तावेज पेश करने से छूट दिए जाने की मांग की थी।

इस मांग पर विचार करने के बाद इरडा ने अपने सर्कुलर में कहा कि बीमा कंपनियां हस्ताक्षर वाले प्रस्तावक फार्म की हार्ड कापी के बजाय रजिस्टर्ड ई-मेल या मोबाइल नंबर पर ओटीपी मंगाकर भी उपभोक्ता की सहमति ले सकती हैं। हालांकि कंपनी को इस तरीके से ली गई सहमति का सत्यापन करने लायक कानूनन वैध सबूत अपने पास जमा करना होगा।
 
बीमा कंपनियों ने किया स्वागत
इरडा की तरफ से घोषित नए मानकों का बीमा कंपनियों ने स्वागत किया है। बीमा विशेषज्ञों का मानना है कि इससे स्वास्थ्य बीमा उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा। बजाज एलियांज जनरल इंश्योरेंस के प्रमुख (रिटेल अंडरराइटिंग) गुरदीप सिंह बत्रा ने कहा, यह बहुप्रतीक्षित कदम है, जो स्वास्थ्य बीमा उत्पादों पर आवश्यक प्रोत्साहन देने में भी मदद करेगा।


बत्रा ने कहा, इरडा के आज के सर्कुलर के हिसाब से इलेक्ट्रॉनिक पॉलिसी करना एक बेहद सकारात्मक कदम है। वर्तमान में महामारी के हालात और फिजिकल पॉलिसी जारी करने में सामने आ रही चुनौतियों को देखते हुए यह प्रशंसा लायक काम है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तरीके से पॉलिसी जमा करने से न केवल दस्तावेज सुरक्षित हो जाएंगे बल्कि इससे पारदर्शिता को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed