फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Insurance policy get more value on surrendering life insurance policy decision can be taken this month

Insurance policy: जीवन बीमा पॉलिसी सरेंडर करने पर मिलेगा ज्यादा मूल्य, इसी महीने हो सकता है फैसला

Tue, 05 Mar 2024 06:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 05 Mar 2024 06:30 AM IST
सार

इरडाई इस महीने की बैठक में प्रस्तावित सरेंडर मूल्य को तर्कसंगत बनाने पर विचार करने के लिए तैयार है। इस प्रस्तावित सरेंडर मूल्य के दो पहलुओं पर तर्कसंगत बनाने की दिशा में विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
Insurance policy get more value on surrendering life insurance policy decision can be taken this month
जीवन बीमा पॉलिसी

विस्तार

आप जीवन बीमा पॉलिसी सरेंडर करते हैं तो इस पर आपको पहले की तुलना में ज्यादा मूल्य मिल सकता है। भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण यानी इरडाई इसी महीने फैसला कर सकता है। नियामक ने दिसंबर में इस पर चर्चा पत्र जारी किया था।

विज्ञापन

चर्चा पत्र के अनुसार, जीवन बीमा कंपनियों की ओर से पॉलिसी धारकों को दिए जाने वाले सरेंडर मूल्य को बढ़ाने और सरेंडर शुल्क को घटाने का प्रस्ताव दिया गया है। इरडाई का इरादा पॉलिसी धारकों को ज्यादा लाभ देना था। शुल्क घटने से जीवन बीमा कंपनियों के मार्जिन पर 5% तक का असर पड़ेगा। इस प्रस्ताव को उसी रूप में लागू किया जाता है जिस रूप में इसे प्रस्तावित किया गया है, तो पॉलिसी धारकों को मिलने वाला मूल्य दोगुना हो सकता है।

विज्ञापन

मूल्य को तर्कसंगत बनाने पर विचार
इरडाई इस महीने की बैठक में प्रस्तावित सरेंडर मूल्य को तर्कसंगत बनाने पर विचार करने के लिए तैयार है। इस प्रस्तावित सरेंडर मूल्य के दो पहलुओं पर तर्कसंगत बनाने की दिशा में विचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमा कंपनियों के लिए अच्छा निर्णय इरडाई सरेंडर मूल्य की गणना उसी तरह कर सकता है, जिस तरह आज 5 साल से पहले सरेंडर की गई पॉलिसियों के लिए की जाती है। भले ही बीमा पॉलिसी की अवधि कुछ भी हो। ज्यादा सरेंडर मूल्य 5 साल से ज्यादा की पॉलिसी को ही मिल सकता है, जो बीमा कंपनियों के लिए बड़ा कदम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed