फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   instead of 200 offline payment can now be done up to Rs 500 from UPI Lite

UPI Lite: 200 की जगह अब 500 रुपये तक कर सकेंगे ऑफलाइन भुगतान, आरबीआई ने जारी किया सर्कुलर

Fri, 25 Aug 2023 06:57 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 25 Aug 2023 06:57 AM IST
सार

केंद्रीय बैंक ने ऑफलाइन माध्यम से छोटी राशि वाले डिजिटल भुगतान की सीमा बढ़ाने संबंधी परिपत्र में कहा, छोटे मूल्य के लेनदेन को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान की ऊपरी सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है।

विज्ञापन
instead of 200 offline payment can now be done up to Rs 500 from UPI Lite
UPI - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंटरनेट से वंचित या कमजोर सिग्नल वाले इलाकों में भी लोग अब यूपीआई लाइट वॉलेट के जरिये 500 रुपये तक ऑफलाइन भुगतान कर सकेंगे। इसके लिए आरबीआई ने बृहस्पतिवार को यूपीआई लाइट वॉलेट के जरिये ऑफलाइन भुगतान की अधिकतम राशि को 200 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया। हालांकि, किसी भुगतान मंच पर इस सुविधा के जरिये अब भी कुल 2,000 रुपये तक ही लेनदेन किया जा सकता है।

विज्ञापन

केंद्रीय बैंक ने ऑफलाइन माध्यम से छोटी राशि वाले डिजिटल भुगतान की सीमा बढ़ाने संबंधी परिपत्र में कहा, छोटे मूल्य के लेनदेन को बढ़ाने के लिए ऑफलाइन भुगतान की ऊपरी सीमा को बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। यूपीआई लाइट वॉलेट कुछ समय में ही बेसिक मोबाइल फोनधारकों के बीच खासा लोकप्रिय हो गया। वर्तमान में इस भुगतान मंच के जरिये महीनेभर में एक करोड़ से भी अधिक लेनदेन होने लगे हैं।

विज्ञापन

एनएफसी से लेनदेन पर पिन सत्यापन जरूरी नहीं
यूपीआई लाइट का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए आरबीआई ने अगस्त की शुरुआत में एनएफसी प्रौद्योगिकी से ऑफलाइन लेनदेन की सुविधा देने का प्रस्ताव रखा था। एनएफसी से लेनदेन किए जाने पर पिन सत्यापन की जरूरत नहीं रहती है। केंद्रीय बैंक के मुताबिक, यह सुविधा न सिर्फ खुदरा डिजिटल भुगतान को सक्षम बनाएगी बल्कि रफ्तार भी सुनिश्चित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed