फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inside Byjus Shareholder Meet CEO Admits Mistake, CFO gave date for audit

Byjus: कंपनी के सीईओ ने शेयरधारकों के साथ बैठक में मानी गलती, सीएफओ बोले- ऑडिट पूरा कराना पहली प्राथमिकता

Mon, 26 Jun 2023 07:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 26 Jun 2023 07:51 PM IST
सार

Byjus: बायजू के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अजय गोयल ने मई 2023 में फर्म में शामिल होने के बाद बैठक में पहली बार शेयरधारकों को संबोधित किया और कहा कि ऑडिट पर उनका पहला ध्यान है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने वित्त वर्ष 2022 के लिए ऑडिट को सितंबर के अंत तक और वित्त वर्ष 2023 के ऑडिट को दिसंबर के अंत तक समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन
Inside Byjus Shareholder Meet CEO Admits Mistake, CFO gave date for audit
बायजू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एड टेक क्षेत्र की दिग्गज कंपनी बायजू जो 1.2 अरब डॉलर के ऋण भुगतान मुद्दे और सभी तीन गैर-परिवारिक बोर्ड सदस्यों के इस्तीफे के बाद विवादों में है, अपने निवेशकों के साथ रचनात्मक बातचीत कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी को निवेशकों साथ जारी विवाद में त्वरित समाधान की उम्मीद है, इसके ग्लोबल जनरल काउंसल रोशन थॉमस ने हाल ही में एक बैठक में शेयरधारकों को यह आश्वासन दिया है। सीईओ बायजू रवींद्रन ने पिछले एक साल में चुनौतियों का सामना करने की बात स्वीकार करते हुए शेयरधारकों से कहा कि कंपनी और अधिक स्वतंत्र निदेशकों को जोड़ने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन

बायजू ने 2022 का ऑडिट सितंबर व 2023 का ऑडिट दिसंबर तक पूरा करने की बात कही

बायजू के नए मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अजय गोयल ने मई 2023 में फर्म में शामिल होने के बाद बैठक में पहली बार शेयरधारकों को संबोधित किया और कहा कि ऑडिट पर उनका पहला ध्यान है। सूत्रों के अनुसार उन्होंने वित्त वर्ष 2022 के लिए ऑडिट को सितंबर के अंत तक और वित्त वर्ष 2023 के ऑडिट को दिसंबर के अंत तक समाप्त करने की प्रतिबद्धता जताई है।

विज्ञापन

वित्तीय विवरण देने में देरी के कारण कंपनी के ऑडिट फर्म ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि बायजू की ओर से वित्तीय विवरण देने में देरी करने का कारण बताते हुए ऑडिट फर्म डेलॉयट ने इससे पहले बायजू के ऑडिटर के पद से इस्तीफा दे दिया था। उससे पहले सिकोइया कैपिटल (अब पीक एक्सवी पार्टनर्स) के जीवी रविशंकर, चैन जुकरबर्ग के विवियन वू और प्रोसस के रसेल ड्रेसेनस्टॉक ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दिया था। अब बोर्ड में सिर्फ बाजयू रवींद्रन, रिजू रवींद्रन व दिव्या गोकुलनाथ ही बचे हैं। डेलॉयट की ओर से कहा गया कि बायजू ने पिछले वित्त वर्ष के नतीजे जारी नहीं किए। रवींद्रन बायजू को पत्र लिखने के बाद ऑडिट नहीं हुआ। इसलिए वह इस्तीफा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed