फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Infosys Q4 Results Profit rises 12 pc YoY to Rs 5686 crore know all details here

Infosys Q4 Results: टेक दिग्गज इंफोसिस का मुनाफा 5686 करोड़ रुपये बढ़ा, आय में 23 फीसदी का इजाफा

Wed, 13 Apr 2022 05:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Apr 2022 05:33 PM IST
सार

Infosys Q4 Results Profit Rises 12 Percent:  इंफोसिस ने अपनी चौथी तिमाही के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए। कंपनी 5686 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। कंपनी के अनुसार, उसके मुनाफे में पिछली तिमाही की तुलना में 12 फीसदी का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन
Infosys Q4 Results Profit rises 12 pc YoY to Rs 5686 crore know all details here
इंफोसिस

विस्तार

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने अपनी चौथी तिमाही के परिणाम बुधवार को जारी कर दिए। कंपनी की ओर से जारी बयान के अनुसान उसे चौथी तिमाही में 5686 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है। इंफोसिस के अनुसार, चौथी तिमाही के लिए कंपनी का राजस्व 22.7 प्रतिशत बढ़कर 32,276 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की तिमाही में 26,311 करोड़ रुपये था।

विज्ञापन


यह इससे पिछली तिमाही की तुलना में 12 फीसदी ज्यादा है। गौरतलब है कि तीसरी तिमाही के परिणामों के अनुसार, इंफोसिस के मुनाफे में दो फीसदी की गिरावट आई थी। एक ओर जहां कंपनी के मुनाफे में इजाफा हुआ है तो दूसरी ओर कंपनी की आय भी पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 23 फीसदी तक बढ़ गई है। बयान में कंपनी की ओर से कहा गया कि बीती तिमाही में सभी हिस्सों में कंपनी के कारोबार बढ़त देखने को मिली है। इंफोसिस ने कहा कि उसने तिमाही के लिए कुल अनुबंध मूल्य (टीसीवी) में 2.3 अरब डॉलर का सौदा किया, जिसके बाद सालाना सौदा 9.5 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed