{"_id":"65e825ab10c6e951d90ee41d","slug":"inflation-reached-double-digit-growth-in-congress-regime-our-govt-contained-it-below-5-pc-shah-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Inflation: 'संप्रग सरकार के समय मुद्रास्फीति दहाई में थी, हम 5% के नीचे लाए', मुंबई में बोले अमित शाह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Inflation: 'संप्रग सरकार के समय मुद्रास्फीति दहाई में थी, हम 5% के नीचे लाए', मुंबई में बोले अमित शाह
Wed, 06 Mar 2024 01:43 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:43 PM IST
सार
Inflation: शाह ने मुंबई में 'इंडिया ग्लोबल फोरम' के वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत नाजुक थी, मुद्रास्फीति ऊंचे स्तर पर थी और राजकोषीय घाटा भी नियंत्रण से बाहर था।
विज्ञापन
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह
- फोटो : एक्स/अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार मुद्रास्फीति को पांच प्रतिशत से नीचे रखने में सफल रही है, जबकि कांग्रेस की अगुवाई वाली पिछली सरकार के समय यह दहाई अंक में पहुंच गई थी।
विज्ञापन
शाह ने मुंबई में 'इंडिया ग्लोबल फोरम' के वार्षिक निवेश शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था की हालत नाजुक थी, मुद्रास्फीति ऊंचे स्तर पर थी और राजकोषीय घाटा भी नियंत्रण से बाहर था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, "कांग्रेस की अगुवाई वाली संप्रग सरकार के समय मुद्रास्फीति दहाई अंक में पहुंच गई थी लेकिन हमारी सरकार ने इसे पांच प्रतिशत से नीचे रोक दिया है। संप्रग सरकार के समय 12 लाख करोड़ रुपये के विभिन्न घोटालों से देश का विश्वास हिल गया था और साठगांठ वाला (क्रॉनी) पूंजीवाद अपने चरम पर था।"
विज्ञापन
अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हुई प्रगति की तुलना पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के शासनकाल से की जानी चाहिए। उन्होंने कहा, "जब तक आप यह नहीं जानते कि गड्ढा कितना गहरा है, आप प्रगति को नहीं समझ सकते हैं।"
शाह ने कहा, "भारत एक आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर देश है, जिसने खुद को निष्क्रिय सरकार से गतिशील सरकार में, प्रतिगामी से प्रगतिशील विकास में और नाजुक अर्थव्यवस्था से शीर्ष अर्थव्यवस्था में बदल दिया है।" इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज भारत एक नीति-संचालित राज्य के रूप में उभरा है।
उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कहा, "हम अपनी सरकार के पिछले 10 वर्षों के प्रदर्शन और अगले 25 वर्षों के रोडमैप के साथ चुनाव में उतर रहे हैं।"
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 'दूरदर्शी प्रधानमंत्री' बताते हुए कहा कि वर्ष 2047 में आजादी के सौ साल पूरा होने तक भारत पूरी तरह से विकसित, आत्मनिर्भर और दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा।