फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation in india After Uber hike price Ola also hikes fares know here how expensive your journey

महंगाई की मार: उबर के बाद ओला ने बढ़ाया किराया, जानें कितना महंगा हो जाएगा सफर

Wed, 13 Apr 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 13 Apr 2022 03:39 PM IST
सार

पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम में इजाफे के बाद अब एप आधारित टैक्सी सेवाएं देने वाली कंपनियों ने एक के बाद एक अपने किराये में इजाफा करना शुरू कर दिया है। बीते दिन उबर ने अपने किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, तो अब ओला ने भी कुछ शहरों में अपना किराया 16 फीसदी तक बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
Inflation in india After Uber hike price Ola also hikes fares know here how expensive your journey
ओला और उबर का किराया बढ़ा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में सड़क से रसोई तक महंगाई की तगड़ी मार आम जनता पर पड़ रही है। बीते दिनों लगातार वृद्धि के बाद हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दम में ठहराव आया है लेकिन फिर भी पेट्रोल, डीजल, सीएनजी सभी के दाम हाई पर बने हुए हैं। इसके चलते खाने-पीने की चीजों पर महंगाई बढ़ी है, तो साथ ही सफर भी महंगा हो गया है। अब किराए पर टैक्सी बुक कराके जाने के लिए भी आपको ज्यादा खर्च करना होगा। 

विज्ञापन


ओला ने किराए में किया इजाफा
एप आधारित टैक्सी सेवा प्रदान करने वाली कंपनियों पर पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दामों में इजाफे का असर साफ दिखाई दे रहा है। इसके चलते एक के बाद एक कंपनियों ने अपने किराये में वृद्धि की घोषणा की है। पहले उबर ने अपने किराए में बढ़ोतरी की, तो अब ओला ने भी कैब सर्विस का किराया बढ़ा दिया है। ओला ने भी देश के कई शहरों में किराये में वृद्धि की घोषणा की है। इसके लिए पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम में इजाफे को जिम्मेदार बताया गया है। कंपनी की ओर से हैदराबाद के अपने पार्टनर ड्राइवर्स को भेजे गए ई-मेल में किराया बढ़ाने की जानकारी साझा की गई है। हैदराबाद में चलने वाले मिनी और प्राइम कैब सर्विसेज के किराये में 16 फीसदी तक की बढ़ोतरी करने की जानकारी ई-मेल में दी गई है। हालांकि, कंपनी ने किराये में वृद्धि को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन


उबर ने की है 12 फीसदी वृद्धि
ओला से पहले बीते दिन एप के जरिए कैब सुविधा देने वाली बड़ी कंपनी उबर ने भी अपने किराये में बढ़ोतरी करते हुए ग्राहकों को तगड़ा झटका दिया था। गौरतलब है कि उबर ने दिल्ली-एनसीआर में किराए में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का एलान किया है। उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के सेंट्रल ऑपरेशंस के प्रमुख नीतीश भूषण ने कहा है- हमने ड्राइवरों के फीडबैक को सुना और समझा कि हाल ही में ईंधन की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से उन्हें दिक्कत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो-बसों का बढ़ सकता है किराया
जिस हिसाब से एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनियों ने किराया बढ़ाने का फैसला किया है, उसे देखकर ये कहना गलत न होगा कि ऑटो और बसों के किराये में भी आने वाले समय में इजाफा हो सकता है। जिन कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं, उनका कहना है कि आने वाले हफ्तों में भी हम ईंधन की कीमतों पर लगातार नजर रखेंगे और उसी के हिसाब से अपना अगला कदम उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed