{"_id":"62a42209e7bcea29a427e1a1","slug":"inflation-in-america-hit-a-new-40-year-high-last-month-of-8-6-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"Inflation In US: अमेरिका में फिर बढ़ी महंगाई, अप्रैल में राहत के बाद अब इतना हुआ इजाफा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Inflation In US: अमेरिका में फिर बढ़ी महंगाई, अप्रैल में राहत के बाद अब इतना हुआ इजाफा
Sat, 11 Jun 2022 10:33 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Sat, 11 Jun 2022 10:33 AM IST
सार
Inflation In America Hit New 40 Year High: अमेरिका में मासिक आधार पर उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें अप्रैल की तुलना में मई में एक प्रतिशत बढ़ गईं, यह वृद्धि मार्च की तुलना में अप्रैल में हुई 0.3 प्रतिशत की वृद्धि से ज्यादा है।
विज्ञापन
अमेरिका में महंगाई की मार
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका में महंगाई नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिकी श्रम विभाग ने शुक्रवार को मई, 2022 के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 8.6 प्रतिशत बढ़ गईं, जबकि एक महीने पहले अप्रैल में उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.3 प्रतिशत बढ़ी थीं।
विज्ञापन
मासिक आधार पर 0.3% की बढ़ोतरी
अमेरिका में मासिक आधार पर उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतें अप्रैल की तुलना में मई में एक प्रतिशत बढ़ गईं, यह वृद्धि मार्च की तुलना में अप्रैल में हुई 0.3 प्रतिशत की वृद्धि से ज्यादा है। देश में मुद्रास्फीति काफी समय से चार दशकों के उच्च स्तर पर बनी हुई है। महंगाई में इजाफे का कारण गैस के दाम, खाने-पीने और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि है।
विज्ञापन
1982 के बाद इतनी महंगाई
गौरतलब है कि मार्च 2022 में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति दर साल 1982 के बाद पहली बार 8.5 प्रतिशत पर पहुंची थी। ये सबसे बड़ा कारण रहा जिसके चलते अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को ब्याज दर में बढ़ोतरी का कदम उठाना पड़ा। महंगाई में इजाफे का असर अमेरिकी बाजारों पर भी देखने को मिला और इनमें भारी गिरावट आई। नैस्डेक 3.52 फीसदी तक टूट गया।
विज्ञापन