फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   inflation hits a four month high due to rising petrol, diesel and weaken rupee

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से चार माह के उच्चतम स्तर पर पहुंची महंगाई दर

Tue, 12 Jun 2018 06:50 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 06:50 PM IST
विज्ञापन
inflation hits a four month high due to rising petrol, diesel and weaken rupee

कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों का असर महंगाई दर पर भी पड़ा। मई महीने में यह चार माह के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वहीं दूसरी तरफ औद्योगिक विकास दर में भी मामूली इजाफा देखने को मिला। 

विज्ञापन


इतनी बढ़ गई महंगाई दर
मई में महंगाई दर 4.87 फीसदी हो गई। यह अप्रैल में 4.58 फीसदी थी। इसके लिए पेट्रोल-डीजल के अलावा डॉलर के मुकाबले रुपये के गिरने का असर भी देखा गया। इस साल में यह अब तक की सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। पेट्रोल-डीजल में इजाफा होने का असर खाने-पीने की वस्तुओं पर भी देखा जाता है, क्योंकि इनके दाम भी काफी बढ़ गए हैं। 
विज्ञापन


आलू 30 रुपये किलो के पार
खुदरा बाजार में फल व सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं। प्रमुख सब्जी आलू इस बार फुटकर बाजार में 30 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। अन्य सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। वहीं फलों का राजा कहे जाने वाले आम की कीमत भी इस वक्त 50 रुपये प्रति किलो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रही औद्योगिक विकास दर
अप्रैल महीने में औद्योगिक विकास दर (आईआईपी) भी बढ़कर 4.9 फीसदी रही। यह मार्च में 4.4 फीसदी रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed