फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   inflation Cng and Png Prices May Increase By upto 11 Percent in Next Month

एक और झटका: महंगाई से जनता का बुरा हाल, अगले महीने से 11 फीसदी बढ़ सकती है CNG-PNG की कीमत

Sat, 11 Sep 2021 03:31 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 11 Sep 2021 03:31 PM IST
सार

महंगाई से जनता पहले ही परेशान है। अब अगले महीने से देश में सीएनजी और पीएनजी की कीमत में इजाफा हो सकता है। इसके दाम में 10 से 11 फीसदी की वृद्धि संभव है। 

विज्ञापन
inflation Cng and Png Prices May Increase By upto 11 Percent in Next Month
सीएनजी - फोटो : pixabay

विस्तार

कोरोना वायरस महामारी संकट के साथ ही महंगाई की मार झेल रहे लोगों की दिक्कतें कम होती नजर नहीं आ रही हैं। जनता पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों से पहले ही परेशान है। अब अगले महीने से देश में दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) के दाम भी बढ़ सकते हैं। इसमें 10 से 11 फीसदी का इजाफा हो सकता है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की एक रिपोर्ट के अनुसार, सरकार गैस के दाम में करीब 76 फीसदी का इजाफा कर सकती है। इसका सीधा असर सीएनजी और पीएनजी की कीमतों पर पड़ेगा।

विज्ञापन


हाल ही में बढ़ी थी सीएनजी और पीएनजी की कीमत 
हाल ही में देश में दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के लोगों को सीएनजी और पीएनजी की बढ़ी कीमतों ने झटका दे दिया था। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में वृद्धि की थी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में सीएनजी की कीमत 45.20 रुपये प्रति किलोग्राम तो वहीं पीएनजी की कीमत 30.91 रुपये प्रति एससीएम है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में, सीएनजी की कीमत 50.90 रुपये प्रति किलोग्राम तो पीएनजी की कीमत 30.86 रुपये प्रति एससीएम है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



सरकार हर छह महीनों में सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ओएनजीसी) जैसी कंपनियों द्वारा उत्पादित प्राकृतिक गैस की कीमतों की समीक्षा करती है। अगली समीक्षा एक अक्तूबर को होनी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कहा कि एक अक्तूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक प्रशासित दर यानी एपीएम बढ़कर 3.15 डॉलर प्रति इकाई (एमएमटीटीयू) हो जाएगी। फिलहाल यह 1.79 डॉलर प्रति इकाई है।


एपीएम गैस की कीमतों में इजाफे से दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में वितरण कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) और मुंबई में सीएनजी की आपूर्ति करने वाली एमजीएल को अगले एक साल के दौरान कीमतों में भारी बढ़ोतरी करनी पड़ेगी। रिपोर्ट के अनुसार, शहर गैस वितरण कंपनियों को कीमतों में 10 से 11 फीसदी की बढ़ोतरी करनी होगी।

अप्रैल 2022 में हो सकती है 22 से 23 फीसदी की वृद्धि
अंतरराष्ट्रीय बाजारों से प्रभावित होकर अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 के दौरान एपीएम गैस का दाम बढ़कर 5.93 डॉलर प्रति इकाई हो जाएगा। वहीं अक्तूबर 2022 से मार्च 2023 तक यह 7.65 डॉलर प्रति इकाई होगा। यानी अप्रैल 2022 में सीएनजी और पीएनजी की कीमत में 22 से 23 फीसदी की वृद्धि संभव है। वहीं अक्तूबर 2022 में इसकी कीमत में 11 से 12 पीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed