{"_id":"68247f0b9d634316810c11f2","slug":"industrialist-mukesh-ambani-leaves-for-qatar-will-meet-us-president-donald-trump-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mukesh Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी कतर रवाना, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Mukesh Ambani: उद्योगपति मुकेश अंबानी कतर रवाना, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे मुलाकात
Wed, 14 May 2025 05:01 PM IST
बशु जैन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: बशु जैन
Updated Wed, 14 May 2025 05:01 PM IST
सार
जनवरी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने ट्रंप के साथ कैंडल लाइट डिनर में भी भाग लिया था। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार के ट्रंप के परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं।
विज्ञापन
रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उद्योगपति मुकेश अंबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने के लिए कतर रवाना हुए हैं। दोहा में वे डोनाल्ड ट्रंप से राष्ट्रपति बनने के बाद दूसरी बार मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि मुकेश अंबानी बुधवार को दोहा के लुसैल पैलेस में कतर के अमीर द्वारा ट्रंप के सम्मान में आयोजित राजकीय रात्रिभोज में शामिल होंगे।
टैरिफ लगने के बाद रुक गया तेल का आयात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ निर्णय का मुकेश अंबानी के कारोबार पर असर पड़ा है। उनकी कंपनी रिलायंस ने पिछले साल वेनेजुएला से कच्चा तेल आयात फिर से शुरू करने के लिए अमेरिका से छूट हासिल की थी। लेकिन मार्च में ट्रंप द्वारा दक्षिण अमेरिकी देश से तेल खरीदने वाले देशों पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद इसे रोकना पड़ा था।
रिलायंस अमेरिकी बाजार में रूस जैसे देशों से खरीदे गए कच्चे तेल से बने गैसोलीन जैसे ईंधन भी बेचती है। इसके अलावा रिलायंस के कतर के साथ भी कारोबारी संबंध हैं। खाड़ी देश के सॉवरेन वेल्थ फंड कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (क्यूआईए) ने अंबानी के रिटेल वेंचर में करीब एक बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अंबानी, अदाणी और इन उद्योगपतियों ने दिया सशस्त्र बलों को समर्थन, कहा- हम आतंक के खिलाफ एकजुट
ट्रंप के शपथ ग्रहण में शामिल हुए थे मुकेश और नीता अंबानी
जनवरी में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे। उन्होंने ट्रंप के साथ कैंडल लाइट डिनर में भी भाग लिया था। रात्रिभोज के दौरान दोनों ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी उषा से भी मुलाकात की थी। भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी के परिवार के ट्रंप के परिवार के साथ अच्छे संबंध हैं। 2017 में जब डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट के लिए हैदराबाद आईं तो अंबानी वहां मौजूद थे। फरवरी 2020 में जब ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में भारत आए थे तब भी अंबानी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: 'अनजाने में जूनियर कर्मचारी ने दाखिल किया..' रिलायंस ने वापस लिया ट्रेडमार्क पंजीकरण आवेदन
अनंत-राधिका के प्री वेडिंग में भी आईं थी इवांका
मार्च 2024 में गुजरात के जामनगर में मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और मंगेतर राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग समारोह में भी डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका, उनके पति जेरेड कुशनर और उनकी बड़ी बेटी अरेबेला रोज शामिल हुए थे। उन्होंने समारोह में पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर भाग लिया था। वे यहां तीन दिन तक रहे थे।
संबंधित वीडियो

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन