फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Industrial output growth slows to 10-month low of 1.5 pc in June

IIP: जून में औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर घटकर 1.5 प्रतिशत पर आई, 10 महीने के निचला स्तर पर; आंकड़े जारी

Mon, 28 Jul 2025 05:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 28 Jul 2025 05:29 PM IST
सार

खनन और बिजली क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जून 2025 में 1.5 प्रतिशत के साथ 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। सरकार ने सोमवार को इससे जुड़े आधिकारिक आंकड़े जारी किए। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा गया कारखाना उत्पादन जून 2024 में 4.9 प्रतिशत बढ़ा था।

विज्ञापन
Industrial output growth slows to 10-month low of 1.5 pc in June
फर्नीचर बनाते कारीगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खनन और बिजली क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन के कारण भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि जून 2025 में 1.5 प्रतिशत के साथ 10 महीने के निचले स्तर पर आ गई। सरकार ने सोमवार को इससे जुड़े आधिकारिक आंकड़े जारी किए। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा गया कारखाना उत्पादन जून 2024 में 4.9 प्रतिशत बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने भी मई माह के लिए औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर के अनुमान को संशोधित कर 1.9 प्रतिशत कर दिया है, जबकि पिछले महीने जारी अनुमान 1.2 प्रतिशत था। विकास की पिछली निम्न गति अगस्त 2024 में दर्ज की गई थी, जब उत्पादन वृद्धि स्थिर रही थी।

विज्ञापन


आईसीआरए की मुख्य अर्थशास्त्री व अनुसंधान व आउटरीच प्रमुख अदिति नायर ने एक बयान में कहा, "जून 2025 के उत्तरार्ध में अत्यधिक बारिश से खनन उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना है, साथ ही बिजली उत्पादन में भी कमी आएगी, हालांकि पिछले महीने की तुलना में इसकी सीमा कम हुई है।" एनएसओ के आंकड़ों से पता चला है कि विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि जून 2025 में मामूली रूप से बढ़कर 3.9 प्रतिशत हो गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 3.5 प्रतिशत थी। खनन उत्पादन में 8.7 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक वर्ष पूर्व इसमें 10.3 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


जून 2025 में बिजली उत्पादन में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में 8.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। वित्त वर्ष 2026 की अप्रैल-जून तिमाही के दौरान औद्योगिक उत्पादन वृद्धि दर एक साल पहले के 5.4 प्रतिशत से घटकर 2 प्रतिशत रह गई, जो पिछली 11 तिमाहियों में सबसे कम है। नायर ने कहा, "तिमाही के संदर्भ में, आईआईपी वृद्धि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में 2.0% के साथ 11 तिमाहियों के निचले स्तर पर आ गई, जो वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में 4.0% थी, तिमाही के कुछ हिस्सों में अत्यधिक बारिश के कारण बिजली उत्पादन और खनन उत्पादन में कमी आई।"
विज्ञापन
विज्ञापन


विनिर्माण क्षेत्र में, 23 उद्योग समूहों में से 15 ने जून 2025 में सालाना आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। उपयोग-आधारित वर्गीकरण के अनुसार, पूंजीगत वस्तुओं के सेगमेंट में वृद्धि जून 2025 में घटकर 3.5 प्रतिशत रह गई, जो एक वर्ष पूर्व इसी अवधि में 3.6 प्रतिशत थी। उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं (या सफेद वस्तुओं के उत्पादन) की वृद्धि दर समीक्षाधीन माह के दौरान धीमी होकर 2.9 प्रतिशत रह गई। जून 2024 में यह वृद्धि दर 8.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

जून 2025 में उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं का उत्पादन 0.4 प्रतिशत घट गया, जबकि एक वर्ष पहले इसमें एक प्रतिशत की गिरावट आई थी। बुनियादी ढांचे/निर्माण क्षेत्र में जून 2025 में 7.2 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो कि एक वर्ष पूर्व की समान अवधि में 8.2 प्रतिशत की वृद्धि से कम है।


आंकड़ों से यह भी पता चला कि प्राथमिक वस्तुओं का उत्पादन जून 2025 में 3 प्रतिशत घट गया, जबकि एक वर्ष पहले इसमें 6.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। मध्यवर्ती वस्तुओं के क्षेत्र में विस्तार इस महीने में 5.5 प्रतिशत रहा, जबकि एक वर्ष पूर्व इसी माह में यह 3.2 प्रतिशत था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed