फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Industrial output falls a record percent in March because of lockdown

लॉकडाउन का देश के औद्योगिक उत्पादन पर असर, मार्च में 16.7 फीसदी की गिरावट

Tue, 12 May 2020 07:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 12 May 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Industrial output falls a record percent in March because of lockdown
सांकेतिक तस्वीर

देश के औद्योगिक उत्पादन में मार्च महीने में 16.7 प्रतिशत की गिरावट आई। लॉकडाउन के कारण मुख्य रूप से खनन, विनर्माण और बिजली क्षेत्र के खराब प्रदर्शन की वजह से औद्योगिक उत्पादन घटा है। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़े के अनुसार पिछले साल मार्च महीने में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में 2.7 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन


सरकार ने कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के लिये 25 मार्च 2020 से देशव्यापी बंद लागू किया है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़े के अनुसार मार्च 2020 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 20.6 फीसदी घटा जबकि एक साल पहले इसी महीने में इसमें 3.1 फीसदी की वृद्धि हुई थी।
विज्ञापन


बिजली उत्पादन में आलोच्य महीने में 6.8 फीसदी की गिरावट आई जबकि मार्च 2019 में इसमें 2.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। आंकड़ों के अनुसार खनन क्षेत्र का उत्पादन इस साल मार्च में एक साल पहले के स्तर पर स्थिर रहा जबकि एक वर्ष पहले इसी महीने में इसमें 0.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी। आईआईपी में पिछले वित्त वर्ष में 0.7 फीसदी की गिरावट आई जबकि 2018-19 में इसमें 3.8 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed