फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo to soon offer business class tickets on long routes at discounted rate

कम कीमत में मिलेंगी इंडिगो एयरलाइंस में बिजनेस क्लास की सीटें

Wed, 15 May 2019 02:53 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 15 May 2019 02:53 PM IST
विज्ञापन
indigo to soon offer business class tickets on long routes at discounted rate

लो कॉस्ट विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस जल्द ही हवाई यात्रियों को बेहद सस्ती दर पर बिजनेस क्लास में सफर करने का मौका देगी। कंपनी की योजना है कि यूरोप और एशिया में उड़ने वाले विमानों के बिजनेस क्लास में लोगों को कम खर्च में यात्रा करने का मौका मिले। इसके लिए कंपनी एक योजना पर काम कर रही है, जिस पर अगले छह महीने में अमल होने की संभावना है। 

विज्ञापन

लंबी दूरी के उड़ानों पर फोकस

एयरलाइन लंबी दूरी की उड़ानों के नेटवर्क पर ध्यान दे रही है। इंडिगो के सीईओ रॉनोजॉय दत्ता ने पिछले हफ्ते एक इंटरव्यू में कहा कि 6 महीने के अंदर यूरोप की वन-स्टॉप उड़ान शुरू करने की योजना है। फिलहाल इंडिगो 18 अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर अपनी उड़ानों को संचालित करती है। इसमें इस्ताम्बुल तक की उड़ान शामिल हैं। 

विज्ञापन

यात्रियों को बहुत कुछ मिलेगा एक्सट्रा

इंडिगो के प्लान के मुताबिक छह से 10 घंटे या इससे ज्यादा समय की उड़ान पर जाने वाले यात्रियों को बिजनेस क्लास में सफर करने पर बहुत सारी एक्सट्रा सुविधाएं मिलेंगी। इसमें लोगों को ज्यादा बार खाना, वेलकम ड्रिंक्स और अल्कोहॉलिक ड्रिंक दिया जा सकता है। विमानन कंपनी यात्रियों को होने वाली थकान को कम करना चाहती है, क्योंकि बैठे-बैठे भी लोग बोर हो जाते हैं। इसके लिए नए डिजाइन पर काम चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां के लिए शुरू होगी नॉन स्टॉप फ्लाइट

इंडिगो विश्व के कई शहरों के लिए दिल्ली से कई नॉन स्टॉप और एक स्टॉप वाली उड़ानों को शुरू करना चाह रही है। यह उड़ानें लंदन, चीन, वियतनाम, म्यांमार और रूस के लिए शुरू होंगी। ऐसे में इन उड़ानों के शुरू होने के बाद बिजनेस क्लास में सफर करने वाले यात्रियों को कई सुविधाएं दी जाएंगी। 

एयरबस को दिया जाएगा बड़ा ऑर्डर

कंपनी एयरबस को जल्द ही बड़ा ऑर्डर देने जा रही है। इसमें संकरी बॉडी वाले विमान खरीदे जाएंगे। इंडिगो 53 घरेलू और 18 अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करती है। जो नए विमान खरीदे जाएंगे उनमें से आधे अंतरराष्ट्रीय रूट की उड़ानों के लिए काम में लेने की योजना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed