फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo to send planes to bring passengers from Istanbul

Indigo: इस्तांबुल से यात्रियों को वापस लाने के लिए विमान भेजेगी इंडिगो, एयरलाइन ने दिया ये अपडेट

Sat, 14 Dec 2024 04:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 14 Dec 2024 04:08 PM IST
सार

Indigo: तुर्किये की राजधानी में फंसे अपने यात्रियों को वापस लाने के लिए इंडिगो दो विमान इस्तांबुल भेज रही है। शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण इस्तांबुल से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई थी। अब विमानन कंपनी ने बताया है कि दो विमान भेजकर यात्रियों को वापस लाया जाएगा। कंपनी ने आगे क्या कहा, आइए जानें।

विज्ञापन
IndiGo to send planes to bring passengers from Istanbul
इंडिगो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

विमानन कंपनी इंडिगो तुर्किये की राजधानी में फंसे अपने यात्रियों को वापस लाने के लिए दो विमान इस्तांबुल भेज रही है। शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण इस्तांबुल से दिल्ली आने वाली उड़ान रद्द कर दी गई थी।

विज्ञापन

गुरुवार को इंडिगो के सैकड़ों यात्री इस्तांबुल हवाई अड्डे पर फंस गए, क्योंकि दिल्ली और मुंबई जाने वाली उनकी उड़ानें देरी से चल रही थीं। वे 24 घंटे से ज्यादा समय तक फंसे रहे और कई लोगों ने सोशल मीडिया पर देरी और सुविधाओं में कमी की शिकायत की। इन दोनों मार्ग पर एयरलाइन की निर्धारित उड़ानों पर इसका व्यापक असर पड़ा।
विज्ञापन


इंडिगो ने शुक्रवार शाम को कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं कि ग्राहकों को सूचित किया जाए और जहां संभव हो, उन्हें जलपान और रहने की सुविधा प्रदान की जाए। शनिवार को इंडिगो ने कहा कि इस्तांबुल से दिल्ली के लिए संचालित होने वाली उसकी उड़ान 6ई 12 को शुक्रवार को तकनीकी समस्या के कारण रद्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन किराए पर लिए गए बोइंग 777 विमानों के साथ इस्तांबुल के लिए दो दैनिक उड़ानें संचालित करती है। इनमें एक उड़ान दिल्ली से और दूसरी मुंबई से है। एयरलाइन ने शनिवार को एक बयान में कहा, “यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक विमानों की व्यवस्था की गई है। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है और इस मामले में उनकी समझदारी की सराहना करते हैं।”


मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि एयरलाइन यात्रियों को वहां से लाने के लिए दो ए321 विमान इस्तांबुल भेजेगी। शुक्रवार को रद्द की गई उड़ान में कितने यात्रियों ने टिकट बुक किए थे, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed