फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indigo scheme single passenger can book two tickets for himself

इंडिगो की नई योजना, इस शर्त पर यात्री अपने लिए बुक करा सकेंगे दो टिकट

Fri, 17 Jul 2020 12:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 17 Jul 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
Indigo scheme single passenger can book two tickets for himself
इंडिगो - फोटो : FACEBOOK

इंडिगो ने शुक्रवार को एक ऐसी योजना शुरू की, जिसके तहत जो लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, वे एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करा सकते हैं।

विज्ञापन


24 जुलाई से शुरू हो रही योजना
इस संदर्भ में विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि, 'अतिरिक्त सीट के लिए शुल्क मूल बुकिंग लागत का 25 फीसदी तक होगा। यह पेशकश 24 जुलाई 2020 से प्रभावी है।' इंडिगो ने कहा कि '6ई डबल सीट' योजना यात्रा पोर्टल, इंडिगो कॉल सेंटर या हवाई अड्डे के काउंटरों के जरिए उपलब्ध नहीं होगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह उठा सकते हैं लाभ
इस योजना का लाभ केवल इंडिगो की वेबसाइट से लिया जा सकता है। दरअसल इंडिगो ने 20 जून से 28 जून के बीच 25,000 यात्रियों के बीच एक ऑनलाइन सर्वेक्षण किया था, जिसमें यात्रियों ने शारीरिक दूरी की कमी को एक बड़ी चिंता का विषय बताया। सर्वेक्षण में कहा गया कि 62 फीसदी लोगों ने शारीरिक दूरी को प्रमुख चिंता का विषय बताया।


अधिकारी संजय कुमार ने दिया बयान
इंडिगो के मुख्य रणनीति और आय अधिकारी संजय कुमार ने शुक्रवार को कहा, 'इस समय हवाई यात्रा सबसे सुरक्षित तरीका है, लेकिन हम ग्राहकों की सुरक्षा की भावनात्मक आवश्यकता को समझते हैं।'  उन्होंने कहा, 'हमें इस तरह के अनुरोध मिल रहे थे और अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक यात्री के लिए दो सीटें बुक करने का विकल्प पेश करने में हमें खुशी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed