{"_id":"64f84439580730971b0fcdf5","slug":"indigo-notifies-passengers-about-flight-cancellations-in-connection-with-g20-summit-2023-in-delhi-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: जी20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली-हवाई अड्डे से रद्द होंगी उड़ानें, एयरलाइन ने यात्रियों को दी जानकारी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indigo: जी20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली-हवाई अड्डे से रद्द होंगी उड़ानें, एयरलाइन ने यात्रियों को दी जानकारी
Wed, 06 Sep 2023 02:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 06 Sep 2023 02:49 PM IST
सार
इंडिगो ने कहा है कि ग्राहकों को पैसे वापस लेने के साथ ही उड़ानें पुनर्निर्धारित या रद्द करने का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों को उड़ान रद्द होने और समय-सारणी में बदलाव के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एअर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने 8 से 11 सितंबर तक दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को तारीख या उड़ान में बदलाव करने पर लागू शुल्क में एकमुश्त छूट की पेशकश की है। यह फैसला जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया है।
विज्ञापन
एयरलाइन ने बुधवार को अधिसूचना में कहा, नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन, 2023 के कारण इंडिगो 8 से 11 सितंबर 2023 के बीच दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एकमुश्त छूट की पेशकश कर रहा है। इसमें कहा गया है, ग्राहकों को टिकट का पैसा वापस लेने के साथ उड़ानों को पुनर्निर्धारित करने या रद्द करने का विकल्प दिया जा रहा है। अधिसूचना में कहा गया है, यात्रियों को उड़ान रद्द होने और समय-सारणी में बदलाव के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
किसी भी अन्य प्रश्न के मामले में, यात्रियों से हमारे ग्राहक सेवा नंबर- 0124 6173838 या 0124 4973838 पर संपर्क करने का अनुरोध किया जाता है। इससे पहले, एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की थी कि 7 से 11 सितंबर के बीच दिल्ली से आने-जाने के लिए आरक्षित टिकट रखने वाले यात्रियों को एकमुश्त छूट दी जाएगी।
विज्ञापन