फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo leads in on time performance at four metro airports Go First at number two DGCA Data

ऑन-टाइम प्रदर्शन: देश के चार मेट्रो हवाई अड्डों पर सबसे आगे रही इंडिगो, गो फर्स्ट दूसरे पायदान पर काबिज

Tue, 22 Mar 2022 06:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Mar 2022 06:24 PM IST
सार

विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में देश के चार मेट्रो हवाई अड्डों पर ऑन-टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) के मामले में इंडिगो एयरलाइंस सबसे आगे रही। इसका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ 95.4 प्रतिशत था।

विज्ञापन
IndiGo leads in on time performance at four metro airports Go First at number two DGCA Data
इंडिगो

विस्तार

विमानन नियामक डीजीसीए द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, फरवरी महीने में देश के चार मेट्रो हवाई अड्डों पर ऑन-टाइम प्रदर्शन (ओटीपी) के मामले में इंडिगो एयरलाइंस सबसे आगे रही। इसका प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ 95.4 प्रतिशत था। वहीं गो फर्स्ट ने 94.1 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही।

विज्ञापन


जनवरी महीने में ये थी स्थिति 
आंकड़ों में कहा गया है कि बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई चार हवाईअड्डों पर इंडिगो का सबसे अच्छा ओटीपी था। वहीं इससे पिछले महीने के आंकड़ों पर नजर डालें तो मामला बिल्कुल उलट था। जनवरी में गो फर्स्ट ने चार हवाई अड्डों पर 94.5 प्रतिशत का सर्वश्रेष्ठ ओटीपी दर्ज किया था, जबकि इंडिगो 93.9 प्रतिशत ओटीपी के साथ दूसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन


इंडिगो ने जाहिर की खुशी
इंडिगो के एक प्रवक्ता ने कहा कि सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद यह ओटीपी खुशी देने वाली है। हम फरवरी 2022 में अपने ओटीपी को सुधार कर 95.4 प्रतिशत करने में सफल रहे हैं, जो 2021 में वार्षिक मासिक औसत 93.5 प्रतिशत था। उन्होंने कहा कि इंडिगो अपने ग्राहकों के लिए सस्ती, समय पर, सुरक्षित और परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव के अपने वादे पर खरी उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य एयरलाइन का ओटीपी
डीजीसीए के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी में विस्तारा, स्पाइसजेट, एयर इंडिया, एयरएशिया इंडिया और एलायंस एयर के पास क्रमश: 90.9 फीसदी, 90.9 फीसदी, 89.8 फीसदी, 88.5 फीसदी और 88.5 फीसदी का ओटीपी था। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने सोमवार को कहा था कि फरवरी में लगभग 76.96 लाख घरेलू यात्रियों ने हवाई यात्रा की, जो जनवरी में उड़ान भरने वाले 64.08 लाख से लगभग 20 प्रतिशत अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed