{"_id":"6501e53c26bf46117a080e33","slug":"indigo-gets-dgca-nod-for-11-a320-planes-on-wet-lease-know-why-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: इंडिगो वेट लीज पर लेगी 11 ए320 विमान, डीजीसीए ने दी मंजूरी, जानिए क्यों आई ये नौबत","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indigo: इंडिगो वेट लीज पर लेगी 11 ए320 विमान, डीजीसीए ने दी मंजूरी, जानिए क्यों आई ये नौबत
Wed, 13 Sep 2023 10:07 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 13 Sep 2023 10:07 PM IST
सार
बुधवार को डीजीसीए ने भी इंडिगो को 11 ए320 विमानों को लीज पर लेने की अनुमति दे दी है। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस कुल 22 ए320 विमानों को वेट लीज पर लेने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
इंडिगो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन निगरानी संस्था डीजीसीए ने इंडिगो एयरलाइंस को 11 ए320 विमानों को वेट लीज पर लेने की मंजूरी दे दी है। बता दें कि इंडिगो पीएंडडब्ल्यू इंजन की समस्या के चलते क्षमता संबंधी चुनौतियों से जूझ रही है। इंडिगो के बेड़े में 300 से ज्यादा विमान हैं और यह कंपनी रोजाना 1800 से अधिक उड़ानों का संचालन करती है। इंडिगो अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर नेटवर्क का विस्तार भी कर रही है।
जानिए क्यों वेट लीज पर विमान लेगी इंडिगो एयरलाइंस
ऐसे समय में इंडिगो के बेड़े के 40 ए320 विमान खड़े कर दिए गए हैं। दरअसल इन विमानों में लगे पीएंडडब्ल्यू इंजन में तकनीकी दिक्कत आ रही है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस ने नैरो बॉडी ए320 विमानों को वेट लीज पर लेने का फैसला किया है। अब बुधवार को डीजीसीए ने भी इंडिगो को 11 ए320 विमानों को लीज पर लेने की अनुमति दे दी है। सूत्रों के अनुसार, एयरलाइंस कुल 22 ए320 विमानों को वेट लीज पर लेने की योजना बना रही है।
बता दें कि वेट लीज के तहत विमानों को ऑपरेटिंग क्रू और इंजीनियरों के साथ पट्टे पर लिया जाता है। आमतौर पर एयरलाइंस आपूर्ति बाधाओं से निपटने के लिए छोटी अवधि के लिए विमानों को वेट लीज पर लेती हैं। इंडिगो के पास पहले से ही टर्किश एयरलाइंस के दो बोइंग 777 विमान वेट लीज पर हैं। इंडिगो एयरलाइंस ए320 विमानों की सबसे बड़ी ग्राहक कंपनी है और ये विमान पीएंडडब्ल्यू इंजन द्वारा संचालित होते हैं।
विज्ञापन
पायलटों की सुस्ती के बारे में पता लगाएगी इंडिगो की नई तकनीक
इंडिगो ने पायलटों में थकान और सुस्ती के स्तर को मापने के लिए एक कलाई में बांधने वाले गैजेट को पेश किया है। इस गैजेट से फ्लाइट के बाद और फ्लाइट के पहले पायलटों के चौकन्नेपन की जांच की जाएगी। इंडिगो ने फ्रांस की एयरोस्पेस कंपनी थेल्स ग्रुप के साथ मिलकर यह गैजेट तैयार किया है। अगले कुछ महीनों में इस गैजेट का परीक्षण शुरू हो जाएगा। इंडिगो ने बताया कि पायलटों से बात करके और विभिन्न वैश्विक संगठनों के साथ चर्चा में नींद के विज्ञान और ड्यूटी शेड्यूल के पायलटों की नींद पर पड़ने वाले असर पर फोकस किया जा रहा है। छह साल की रिसर्च के बाद फेटिग डिटेक्शन मॉडल को विकसित किया गया है।