फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indigo Flight Diverted: 'Vibration' in the engine of Indigo flight going from Delhi to Vadodara, shifted to Jaipur news in hindi

Indigo Flight Diverted: दिल्ली से बड़ोदरा जा रही इंडिगो फ्लाइट की इंजन में 'कंपन', जयपुर में कराई गई लैंडिंग

Fri, 15 Jul 2022 12:47 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Fri, 15 Jul 2022 12:47 PM IST
सार

डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान के इंजनों में महज सेकेंड के कुछ हिस्सों के लिए कंपन महसूस की गई थी।
 

विज्ञापन
Indigo Flight Diverted: 'Vibration' in the engine of Indigo flight going from Delhi to Vadodara, shifted to Jaipur news in hindi
इंडिगो फ्लाइट

विस्तार

डीजीसीए ने बताया है कि इंडिगो एयरलाइन की एक फ्लाइट (Airbus A320neo) जो गुरुवार को दिल्ली से बड़ोदरा जा रही थी उसे सुरक्षा कारणों से गुरुवार की रात को जयपुर शिफ्ट करना पड़ा। फ्लाइट ने जयपुर में शाम 8.30 मिनट पर लैंड किया।

विज्ञापन


डीजीसीए की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार उड़ान के दौरान विमान के इंजनों में महज कुछ सेकेंड के लिए कंपन महसूस की गई थी। उसके बाद विमान को सुरक्षा के लिहाज से  जयपुर शिफ्ट करने का फैसला लेना पड़ा। डीजीसीए ने कहा है कि मामले में जांच का आदेश दे दिया गया है। 
विज्ञापन


वहीं एयरलाइन की ओर से दी गइ्र जानकारी में बताया गया है कि 14 जुलाई 2022 को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-859 जिसने दिल्ली से बड़ोदरा के लिए उड़ान भरी थी, उसके इंजन में पायलट्स को कुछ सेंकेंड के लिए कंपन महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विमान के पायटलट्स ने एयरक्राफ्ट को जयपुर की ओर डायवर्ट कर दिया, जहां रात 8 बजकर 30 मिनट पर विमान की लैंडिंग करायी गई। इंडिगो की ओर से यह भी बताया गया है कि लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों के आगे की यात्रा के लिए एक दूसरे एयरक्राफ्ट का इंतजाम किया गया।


आपके बता दें कि अभी बीते छह जुलाई को ही डीजीसीए (Directorate General of Civil Aviation) ने विमानों में खराबी के कई मामले सामने आने के बाद विमान सेवा प्रदान कंपनी स्पाइसजेट को शो-कॉज नोटिस जारी किया था। बीते 19 जून से 6 जुलाई के बीच कंपनी के विमानों में कम से कम आठ बार गड़बड़ी की खबरें आई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed