फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo Flight 6E2157 Mumbai Airport Landing Technical Glitch Landing Gear Lever Issue IndiGo A321 neo

IndiGo News: मुंबई में 210 यात्रियों की सांसें अटकीं, लैंडिंग गियर में खराबी के बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग

Fri, 06 Feb 2026 09:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 06 Feb 2026 09:15 PM IST
सार

IndiGo Flight Technical Issue: मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट 6E2157 की लैंडिंग गियर में खराबी के बाद सुरक्षित लैंडिंग। ऑटोमैटिक मोड फेल होने पर मैनुअल मोड का किया गया इस्तेमाल। 210 यात्री थे सवार।

विज्ञापन
IndiGo Flight 6E2157 Mumbai Airport Landing Technical Glitch Landing Gear Lever Issue IndiGo A321 neo
इंडिगो का नया लंबी दूरी का A321XLR विमान - फोटो : X-@IndiGo6E

विस्तार

शुक्रवार की सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर उस वक्त एक तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई जब देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के एक विमान को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। हालांकि, राहत की बात यह रही कि पायलटों की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2157 के साथ हुई, जिसमें 210 से अधिक यात्री सवार थे। यह विमान A321 नियो (A321 neo) श्रेणी का था।

विज्ञापन

लैंडिंग गियर लीवर में आई थी दिक्कत

लैंडिंग के महत्वपूर्ण चरण के दौरान विमान के लैंडिंग गियर लीवर में समस्या सामने आई। सूत्रों ने बताया कि सिस्टम का 'ऑटोमैटिक मोड' काम नहीं कर रहा था। इस तकनीकी खामी के चलते पायलटों को 'मैनुअल मोड' का उपयोग करना पड़ा ताकि विमान के पहिए सुरक्षित रूप से खोले जा सकें और लैंडिंग कराई जा सके।

विज्ञापन

विमान ने दोबारा भरी उड़ान

गनीमत रही कि विमान मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कर गया। लैंडिंग के बाद तकनीकी टीम द्वारा समस्या की जांच की गई और उसे ठीक कर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, मरम्मत के बाद इस विमान ने दिन में अपनी अन्य निर्धारित उड़ानें भी संचालित कीं। फिलहाल, इस घटना पर इंडिगो की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed