फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo, Air India cancel flights to Bali following volcanic eruption, Business News and Updates

Biz Updates: ज्वालामुखी विस्फोट के बाद इंडिगो और एयर इंडिया ने बाली के लिए उड़ानें रद्द कीं, जानें अपडेट्स

Wed, 13 Nov 2024 06:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 13 Nov 2024 06:56 PM IST
सार

Biz Updates: इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एक सुदूर द्वीप में स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी ज्वालामुखी इस महीने की शुरुआत में फट गया था और इसके परिणामस्वरूप राख के बादल छा गए हैं। ये बादल उड़ान संचालन के लिए खतरा बन सकते हैं और इसके कारण, कई एयरलाइनों ने बाली के लिए अपनी सेवाएं रद्द कर दी हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
IndiGo, Air India cancel flights to Bali following volcanic eruption, Business News and Updates
बिजनेस न्यूज एंड अपडेट्स - फोटो : amarujala.com

विस्तार

इंडिगो और एयर इंडिया ने इंडोनेशियाई द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट से उत्पन्न राख के कारण बुधवार को बाली के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दीं। इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत के एक सुदूर द्वीप में स्थित माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी ज्वालामुखी इस महीने की शुरुआत में फट गया था और इसके परिणामस्वरूप राख के बादल छा गए हैं। ये बादल उड़ान संचालन के लिए खतरा बन सकते हैं और इसके परिणामस्वरूप, कई एयरलाइनों ने बाली के लिए अपनी सेवाएँ रद्द कर दी हैं।

विज्ञापन


इंडिगो ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "#6ETravelAdvisory: #बाली में हाल ही में हुए ज्वालामुखी विस्फोट के कारण, इस क्षेत्र से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, क्योंकि राख के बादल हवाई यात्रा को प्रभावित कर सकते हैं।"
विज्ञापन


एयरलाइन बेंगलुरू से बाली के लिए दैनिक उड़ान संचालित करती है। एक अधिकारी ने बताया कि एयर इंडिया ने अपनी बाली उड़ान रद्द कर दी है। यह दिल्ली से इंडोनेशियाई द्वीप के लिए हर दिन एक उड़ान संचालित करती है। यह सेवा विस्तारा द्वारा संचालित की जा रही थी, जिसका अब एयर इंडिया में विलय हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त वर्ष 2023-24 के लिए आठ करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल, 74 प्रतिशत नई कर व्यवस्था में
 
आकलन वर्ष 2024-25 के लिए आठ करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न दाखिल किये गये हैं। इसमें से 74 प्रतिशत करदाताओं ने नई कर व्यवस्था का विकल्प चुना। साथ ही इस वर्ष लगभग 75 लाख अद्यतन आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किये गये हैं। इससे 8,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त कर प्राप्त हुआ है। सूत्र ने कहा कि अबतक आठ करोड़ से अधिक व्यक्तियों ने वित्त वर्ष 2023-24 में अर्जित आय के लिए आईटीआर दाखिल किया है। इनमें से 5.92 करोड़ से अधिक लोगों ने नई आयकर व्यवस्था को अपनाया है।नई कर व्यवस्था को 2023-24 से ‘एक डिफॉल्ट व्यवस्था’ के रूप में निर्धारित किया गया है। यानी करदाता ने अगर नई और पुरानी कर व्यवस्था में से कोई विकल्प नहीं चुना है तो वह स्वत: नई कर व्यवस्था में चला जाएगा। इसका आकलन वर्ष 2024-25 है। हालांकि, करदाता इसे आयकर रिटर्न दाखिल करते समय बदल सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed