{"_id":"61d2b0c70a6648231f60cace","slug":"indias-unemployment-rate-at-a-four-month-high-the-figure-rose-to-7-9-percent-in-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indias Unemployment Rate: चार माह के उच्चतम स्तर पर देश की बेरोजगारी दर, दिसंबर में आंकड़ा बढ़कर 7.9 पर पहुंचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indias Unemployment Rate: चार माह के उच्चतम स्तर पर देश की बेरोजगारी दर, दिसंबर में आंकड़ा बढ़कर 7.9 पर पहुंचा
Mon, 03 Jan 2022 01:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:46 PM IST
सार
Indias Unemployment Rate Rise in December: भारत की बेरोजगारी दर दिसंबर में चार महीने के उच्चतम स्तर 7.9 फीसदी पर पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों से इसका पता चला है। कई राज्यों में ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि के बाद देश में आर्थिक गतिविधि और उपभोक्ता भावना प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
बेरोजगारी
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की बेरोजगारी दर दिसंबर में चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) के आंकड़ों से इसका पता चला है। इसके लिए बड़े पैमाने पर कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन माना जा रहा है। इस संबंध में जारी रिपोर्ट में कहा गया कि कई राज्यों में ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि के बाद देश में आर्थिक गतिविधि और उपभोक्ता भावना प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
7.9 फीसदी पर पहुंची बेरोजगारी दर
सीएमआईआई की आज जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर में बेरोजगारी दर बढ़कर 7.9 फीसदी हो गई है, जो कि नवंबर महीने में 7 फीसदी थी, दिसंबर का यह आंकड़ा अगस्त में 8.3 फीसदी के बाद से सबसे अधिक है। गौरतलब है कि मई 2021 में भारत में बेरोजगारी दर सबसे अधिक दर्ज की गई थी। इस महीने में यह 11.84 फीसदी के उच्च स्तर पर पहुंची थी। बता दें कि मुंबई स्थित सीएमआईई डाटा अर्थशास्त्रियों और नीति निर्माताओं द्वारा बेरोजगारी पर बारीकी से नजर रखी जाती है, क्योंकि सरकार मासिक आंकड़े जारी नहीं करती है।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट का दिख रहा असर
सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी के आंकड़ों से पता चलता है कि दिसंबर में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 9.3 फीसदी हो गई, जो पिछले महीने में 8.2 फीसदी थी। इसके अलावा ग्रामीण बेरोजगारी दर 6.4 फीसदी से बढ़कर 7.3 फीसदी हो गई। सीएमआईई की वेबसाइट पर साझा जानकारी के अनुसार, ओमिक्रॉन के मामलों में बढ़ोतरी के बाद देश में आर्थिक गतिविधि और उपभोक्ता भावना प्रभावित हुई है।
विज्ञापन