फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indians' funds in Swiss banks plunge 70% to hit 4-year low of Rs 9,771 cr

Swiss Banks: स्विस बैंक में भारतीयों का जमा  चार साल के निचले स्तर पर, 70% घटकर 9771 करोड़ रुपये हुआ आंकड़ा

Thu, 20 Jun 2024 05:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Jun 2024 05:13 PM IST
सार

स्विस बैंकों के साथ भारतीय ग्राहकों के कुल फंड में लगातार दूसरे वर्ष गिरावट आई। 2021 में यह 3.83 बिलियन फ्रैंक के 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके अलावा ग्राहक जमा खातों में जमा राशि और भारत में अन्य बैंक शाखाओं के माध्यम से रखे गए धन में भी काफी गिरावट आई है।

विज्ञापन
Indians' funds in Swiss banks plunge 70% to hit 4-year low of Rs 9,771 cr
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Istock

विस्तार

स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के वार्षिक आंकड़ों से पता चला है कि स्थानीय शाखाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों के माध्यम से स्विस बैंकों में भारतीय व्यक्तियों और फर्मों द्वारा रखा गया धन 2023 में 70 प्रतिशत घटकर चार साल के निचले स्तर 1.04 बिलियन स्विस फ्रैंक (9,771 करोड़ रुपये) पर आ गया।

विज्ञापन


स्विस बैंकों के साथ भारतीय ग्राहकों के कुल फंड में लगातार दूसरे वर्ष गिरावट आई। 2021 में यह 3.83 बिलियन फ्रैंक के 14 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गया था। इसके अलावा ग्राहक जमा खातों में जमा राशि और भारत में अन्य बैंक शाखाओं के माध्यम से रखे गए धन में भी काफी गिरावट आई है।
विज्ञापन


बैंकों द्वारा स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) को दिए गए ये आधिकारिक आंकड़े हैं और स्विट्जरलैंड में भारतीयों द्वारा रखे गए बहुचर्चित कथित काले धन की मात्रा को इंगित नहीं करते हैं। इन आंकड़ों में वह धन भी शामिल नहीं है जो भारतीयों, एनआरआई या अन्य के पास स्विस बैंकों में तीसरे देश की संस्थाओं के नाम पर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्विस नेशनल बैंक ने अपने आंकड़ों में बताया है कि उसके पास 2023 के अंत में भारतीयों की कुल देनदारी 1,039.8 मिलियन सीएचएफ (स्विस मुद्रा फ्रैंक) की है। बैंक ने इसे कुल देनदारी (total liabilities) या बकाया राशि (Amounts due to Indian clients) बताया है। बैंक के अनुसार इस राशि में 310 मिलियन फ्रैंक ग्रहकों के जमा के रूप में, 427 मिलियन फ्रैंक दूसरे बैंकों के जरिए, 10 मिलियन फैंक ट्रस्ट्स के माध्यम से और 302 मिलियन फ्रैंक की राशि बॉन्ड्स, सिक्योरिटीज और अन्य फाइनेंशियल इंस्ट्रूमेंट्स के रूप में है।


एसएनबी के आंकड़ों के अनुसार, 2006 में कुल राशि लगभग 6.5 बिलियन स्विस फ़्रैंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी, जिसके बाद यह 2011, 2013, 2017, 2020 और 2021 सहित कुछ वर्षों को छोड़कर ज्यादातर नीचे की ओर ही रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed