फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railways will move to 100 percent electrification in coming years says Piyush Goyal

अगले 3.5 सालों में भारतीय रेलवे में होगा 100 फीसदी विद्युतीकरण: पीयूष गोयल

Thu, 16 Jul 2020 02:06 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 16 Jul 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways will move to 100 percent electrification in coming years says Piyush Goyal
रेल मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : एएनआई

उद्योग संगठन भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'वन सन, वन वर्ल्ड, वन ग्रिड' को बढ़ावा दिया है। भारत वैश्विक नवीकरणीय समुदाय में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हम अंतरराष्ट्रीय सौर ग्रिड पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत हम किसानों को भी अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में ला रहे हैं।'

विज्ञापन


सीआईआई का कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित हुआ। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगले 3.5 सालों में भारतीय रेलवे में 100 फीसदी विद्युतीकरण हो जाएगा। साथ ही रेलवे आगामी 9 से 10 सालों में 100 फीसदी नेट जीरो ऑपरेटर कर देगी। आगे उन्होंने कहा कि साल 2030 तक हम सब एक गर्वित नागरिक होंगे क्योंकि तब भारतीय रेलवे दुनिया की पहली बड़ी 'स्वच्छ रेलवे' होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने देश को समर्पित की सौर परियोजना
मालूम हो कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के रीवा स्थित एशिया के सबसे बड़े सौर प्लांट का उद्घाटन किया था। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी शुरुआत की थी। मध्यप्रदेश के रीवा में 750 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना शुरू हो गई है। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा था कि रीवा ने वाकई इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा आज की ही नहीं, बल्कि 21वीं सदी की ऊर्जा जरूरतों का एक बड़ा माध्यम होने वाला है। क्योंकि सौर ऊर्जा, श्योर है, प्योर है और सिक्योर है।

तब पीएम ने कहा था कि आत्मनिर्भरता सही मायने में तभी संभव है जब हमारे भीतर आत्मविश्वास हो। आत्मविश्वास तभी आता है, जब पूरा देश, पूरा सिस्टम, हम सभी मिलकर आत्मनिर्भरता की ओर चल पड़े। कोरोना से पैदा हुई स्थिति के बीच भारत यही काम कर रहा है। सरकार यही आत्मविश्वास जुटा रही है।


तेजी से चल रहा काम - नरेंद्र मोदी
सोलर पावर की ताकत को हम तब तक पूरी तरह से उपयोग नहीं कर पाएंगे, जब तक हमारे पास देश में ही बेहतर सोलर पैनल, बेहतर बैटरी, उत्तम क्वालिटी की स्टोरेज कैपेसिटी का निर्माण ना हो। अब इसी दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed